Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार कर की हत्या, केस...

युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार कर की हत्या, केस दर्ज

मेरठ। सुपरटेक ग्रीन विलेज के ई-502 फ्लैट में रविवार को ट्रांसपोर्टर सुनील शर्मा के बेटे विक्की शर्मा (28) की सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। शाम छह बजे उसका बड़ा भाई रिंकू घर पहुंचा तो विक्की कमरे में सोफे पर मृत अवस्था में मिला। सिर से खून बह रहा था। दिनदहाड़े वारदात की सूचना पर पुलिस पहुंची। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। विक्की का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में लिया। इसकी सीडीआर से भी तथ्य जुटाए जाएंगे।

सुपरटेक निवासी सुनील शर्मा का टीपीनगर में ट्रांसपोर्ट और बॉडी मेकिंग का कारोबार है। बड़ा बेटा रिंकू भी उनके साथ ही काम देखता है। रिंकू की पत्नी वैष्णवी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई हैं। शाम को सुनील और रिंकू काम पर गए थे। उनका छोटा बेटा विक्की घर पर अकेला था। शाम को जब रिंकू घर पहुंचा तो विक्की को मृत देख दंग रह गया। बेटे ने जानकारी दी तो पिता भी पहुंचे। बाद में एसपी सिटी पीयूष सिंह, सीओ कोतवाली अमित राय, ब्रह्मपुरी थाने से इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन शुरू की।

पुलिस के मुताबिक विक्की पूजा-पाठ का काम भी करता है। उनकी बड़ी बेटी यशोदा की पांच माह पहले ससुराल में हत्या कर दी गई थी। इसका केस चल रहा है। दूसरी बेटी  दीपाली की शादी दिल्ली के विनोद नगर में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि मृतक की किस-किस से बातचीत होती थी, उनसे भी पूछताछ की जाएगी। एसएसपी ने सर्विलांस टीम को भी लगया है।

पिता ने बताया कि विक्की की शादी करने के लिए रिश्ते देख रहे थे। कई जगह से रिश्ते आए, लेकिन विक्की को पसंद नहीं आने के कारण कहीं बात नहीं बनी। अब शादी होने से पहले ही उसकी हत्या हो गई है। दस जनवरी को विक्की का जन्मदिन था। इसे याद करके भी पिता बिलखते रहे।
विक्की की हत्या के मामले की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। सीडीआर निकालने के लिए सर्विलांस को भेजा गया है। जल्द हत्या का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। सिर में गोली मारी या फिर धारदार हथियार से वार किया, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा। रिंकू शर्मा की पत्नी वैष्णवी के मायके में शादी समारोह है। इसके चलते वैष्णवी अपने मायके इटावा में गई हुई है। भाई रिंकू और पिता सुनील शर्मा को विक्की शर्मा ही खाना बनाकर खिला रहा था। वारदात से पहले दोपहर को विक्की ने पिता को चाट-कुलचे खिलाए थे। इसके बाद पिता अपने काम पर चले गए और विक्की की किसी ने हत्या कर दी।

सुनील शर्मा ने एसपी सिटी पीयूष सिंह को बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। वह काॅलोनी में भी बहुत कम लोगों से ही संपर्क में रहते हैं। सुनील ने विक्की की बहन यशोदा के ससुराल वालों पर हत्या का शक जताया है। वहीं, बताया गया है कि मुल्ताननगर के रहने वाले पांच युवकों से विक्की की दोस्ती थी। पुलिस जांच कर रही है कि इन दोस्तों का तो इस घटना से कोई कनेक्शन नहीं है। इसके लिए दोस्तों का पता लगाकर उनसे पूछताछ की जाएगी। विक्की सुबह और शाम पूजा-पाठ करता था। शाम को भी उसने पूजा की थी। पिता सुनील शर्मा ने बताया कि जब भी वह पूजा करता था तो वह पूजा वाली वेशभूषा पहनता था। पूजा करने के बाद ही उसकी हत्या की गई है। ऐसी आशंका है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...