हरिद्वार। ऑफिस के सामने कार में बैठकर शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने पत्रकार से मारपीट कर दी। आरोप है कि गाली-गलौच करते हुए ऑफिस में घुसकर भी मारपीट और तोड़फोड़ की गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर कर जांच शुरू कर दी है। ज्वालापुर कोतवाली इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि जोगेंद्र सिंह निवासी श्रीराधा कृष्ण एंक्लेव लक्सर रोड मिस्सरपुर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि एक दिसंबर की रात को रानीपुर मोड़ गोविंदपुरी रोशन टावर स्थित अपने समाचार पत्र के कार्यालय से निकल रहे थे।
कार्यालय के सामने कार में बैठकर कुछ युवक शराब पी रहे थे। युवकों को ऐसा करने से मना करने पर कार से निकल कर एक युवक ने खुद को आईएएस अधिकारी बताते हुए अपनी पत्नी को सचिवालय में अफसर बताते हुए और अपने साले को किसी जिले का एसएसपी बताते हुए मारपीट की। साथ ही बाद में देख लेने की धमकी दी गई। गाली-गलौज करते हुए युवक के अन्य साथियों ने भी मारपीट की। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।







