Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi राजनगर एक्सटेंशन में महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति फरार

राजनगर एक्सटेंशन में महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति फरार

गाजियाबाद — गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र की अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में मंगलवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान रूबी चौधरी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका पति विकास चौधरी है, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 8 बजे की है। जब यह घटना हुई, उस वक्त दंपत्ति की 11 वर्षीय बेटी घर के ही दूसरे कमरे में मौजूद थी।

पारिवारिक विवाद की आशंका

घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी सिटी धवल जायसवाल और एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद को कारण बताया जा रहा है। बच्ची से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटनाक्रम की पूरी तस्वीर सामने आ सके।

पिछले मामलों से जुड़े तार

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विकास चौधरी और रूबी चौधरी दोनों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं और दोनों गैंगस्टर के रूप में चिह्नित किए गए हैं।

मृतका रूबी का नाम 2020 में हुए एक चर्चित मर्डर केस में सामने आया था, जिसमें उसके भाई दीपेश उर्फ दीपेंद्र की हत्या के बाद उसने कथित रूप से बदला लेने के इरादे से आरोपी अक्षय सांगवान की हत्या करवाई थी। इस हत्याकांड में मोदीनगर की विधायक मंजू सिवाच के पति का भी नाम सामने आया था।

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने हत्या के बाद फरार हुए विकास चौधरी की तलाश शुरू कर दी है। सोसायटी में लगे सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी पहलुओं की मदद से उसकी खोज की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...