Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP महिला की गला काटकर की हत्या, बच्चे का भी मिला शव, जांच...

महिला की गला काटकर की हत्या, बच्चे का भी मिला शव, जांच शुरू

मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर गांव के जंगल में एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार दोपहर ग्रामीणों ने रामगंगा नदी किनारे झाड़ियों में सिर कटा शव पड़ा देखा तो सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो 30 मीटर की दूरी पर महिला का सिर पड़ा मिल गया। इसी दौरान पुलिस को करीब 200 मीटर की दूरी पर करीब सात साल के एक बच्चे का शव रामगंगा नदी में मिला। अब तक महिला और बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला और बच्चे में कोई संबंध तो नहीं है।

देवापुर गांव के लोग बृहस्पतिवार को खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान हवा चलने पर अचानक उन्हें दुर्गंध आने लगी। उन्होंने रामगंगा नदी किनारे जाकर देखा तो झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा था, लेकिन उसका सिर गायब था। यह देखकर ग्रामीण सन्न रह गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने फोरेंसिक टीम व एसओजी को भी मौके पर बुला लिया। टीमों ने आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया।इसी दौरान घटनास्थल से 30 मीटर की दूरी पर महिला का सिर पड़ा मिल गया। पुलिस टीमों ने इसके बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी रखा। इस दौरान कल्याणपुर बाईपास पुल के पास रामगंगा में करीब सात साल के बच्चे का शव पड़ा मिल गया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल होगी। शव आठ से 10 दिन पुराना लग रहा है। जबकि बच्चे का शव दो से तीन तीन पुराना लग रहा है। दोनों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...