Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बाइक सवार युवकों ने दुकानदार की गोली मारकर की हत्या, जांच में...

बाइक सवार युवकों ने दुकानदार की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा। हिसार के बरवाला क्षेत्र के गांव बुगाना में सुबह करीब सवा आठ बजे बाइक सवार युवकों ने दुकानदार सोनू उर्फ बम की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी। सोनू ने नौ माह पहले प्रेम विवाह किया था। वारदात के पीछे वास्तविक कारण क्या रहे इसके लिए पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुटी है। उधर, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बहबलपुर गांव के पास नेशनल हाईवे 52 पर जाम लगा दिया। पुलिस के उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद हाईवे को खोला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं करवाया है।

पुलिस ने 7 नामजदों सहित 9 के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एफएसएल टीम ने मौके से कारतूस के 11 खोल बरामद किए हैं। पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सोनू उर्फ बम (30) पुत्र बलवान रोजाना की तरह जल्द सुबह ही अपनी किराना की दुकान खोलकर बैठा था। इसी दौरान एक बुलट समेत 3 बाइक पर आए युवकों ने सोनू पर फायरिंग शुरू कर दी। कई गोलियां लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिजन दुकान पर पहुंचे तो देखा कि सोनू का खून से लथपथ शव दुकान के बाहर पड़ा था।

सूचना देने के करीब एक घंटे बाद बरवाला थाना प्रभारी राजकुमार, सीआईडी की टीम, सीआईए, एसटीएफ, एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। इससे परिजनों व ग्रामीणों में रोष फैल गया। परिजनों ने कहा जब तक आरोपियों को पकड़ नहीं लिया जाता शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे और न ही शव उठाने देंगे। इसके चलते दोपहर करीब दो बजे तक शव मौके पर ही पड़ा रहा। वारदात से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने करीब सवा 11 बजे नेशनल हाईवे 52 पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही एएसपी राजेश कुमार, डीएसपी गौरव शर्मा मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। परिजनों व ग्रामीणों ने कहा जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती जाम नही खोलेंगे।

डीएसपी ने आश्वासन दिया की सोनू की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कई टीमें हमलावरों की गिरफ्तारी में लगा दी गईं हैं। दो युवकों को हिरासत में भी ले लिया है। इस पर लोगों ने हाईवे खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सोनू के बड़े भाई रोहताश के बयान पर सात नामजदों सहित नौ के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। रोहतास ने बताया कि सोनू अपनी दुकान में था। वह गांव के सरकारी स्कूल के पास था। सवा आठ बजे गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। वह दौड़कर दुकान पर पहुंचा तो देखा कि मैडकु पुत्र प्रहलाद, माट पुत्र प्रहलाद, अमित निवासी ढंढेरी, माट का साला, अजय पुत्र राजकुमार नैन, लविश उर्फ मैंडिस पुत्र सुधीर नैन, राकेश पुत्र बल्लु ठाकर व समैण निवासी दो अन्य वहां मौजूद थे। माट और उसका साला, अजय व राकेश हाथ में पिस्तौल लिए हुए थे। ये अलग-अलग दिशा से सोनू पर गोलियां चला रहे थे।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...