Sunday, June 21, 2026
Home Crime Delhi महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाया, 12 साल की बेटी ने...

महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाया, 12 साल की बेटी ने पिता पर लगाया आरोप 

दिल्ली। बेगमपुर इलाके में एक दिव्यांग महिला शिक्षिका पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की शिनाख्त ज्योति के रूप में हुई है। घटना की चश्मदीद गवाह मृतका की 12 साल की बेटी ने अपने पिता पर ही मां को जलाकर मारने का दावा किया। इसके बाद बेगमपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में महिला का पति राजवीर और उसकी दोनों बेटी झुलस गई है। रोहिणी की जिला पुलिस उपायुक्त गुरइकबाल सिंह ने बताया चार मार्च की सुबह सात बजे बेगमपुर थाना पुलिस को जैन नगर स्थित एक मकान में आग लगने की जानकारी मिली। मकान में चार लोग के फंसे होने की जानकारी मिली। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। दमकल की गाड़ियों आग पर काबू पाया। उसके बाद पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई। जहां एक महिला झुलसी हुई मिली। महिला को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की शिनाख्त ज्योति के रूप में हुई। इस बीच पुलिस को एक अन्य अस्पताल से से महिला के पति राजवीर और उसकी दो बेटियों के झुलसने की जानकारी मिली। पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची।
जहां अस्पताल में भर्ती मृतका की 12 साल की बेटी ने बताया कि उनके पिता ने ही मां के साथ झगड़ा करने के बाद उनपर तेल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मृत ज्योति के भाई आशीष ने बताया कि उसकी बहन ने अपने वेतन से जैन नगर में जमीन खरीदकर घर बनवाया था। जिसमें किरायेदार को रखा हुआ था। दोनों मकान ज्योति के नाम से था। आशीष का आरोप है कि उसका जीजा राजवीर दोनों मकानों को अपने नाम करवाना चाहता था। इसको लेकर वह पिछले एक महीने से वह ज्योति के साथ मारपीट कर रहा था। लेकिन ज्योति मकान उसके नाम करने के पक्ष में नहीं थी। आशीष ने बताया कि ज्योति दिल्ली नगर निगम की कराला स्थित स्कूल में शिक्षिका थी। 2009 में उनकी शादी झज्जर निवासी राजवीर से हुई थी। शादी के बाद ज्योति को उसके पिता ने जैन नगर में एक मकान गिफ्ट किया था। जिसमें शादी के बाद वह रहने लगी। राजवीर डीटीसी में कंडक्टर के पद पर कार्यरत है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...

शिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार शूटर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड की जांच तेज हो गई...

नीट परीक्षा से ठीक पहले 22 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड, सोशल मीडिया पर साझा किया आखिरी वीडियो

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत प्रताप विहार क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ नीट (NEET)...

शाहदरा रेलवे स्टेशन पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सफर के दौरान मामूली विवाद में एक बार फिर कानून-व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने...

उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना राघवी पुलिस ने महुडीपुरा रोड पर मिले एक महिला...

मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून-  उत्तराखंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)...