Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP पत्नी को पांच हजार रुपये में एक रात के लिए बेचा, विरोध...

पत्नी को पांच हजार रुपये में एक रात के लिए बेचा, विरोध करने पर दिया जहर, रिपोर्ट दर्ज

बरेली। परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर युवती ने प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ साल बाद पति ने पांच हजार रुपये में उसे एक रात के लिए बेच दिया। पीड़ित युवती ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुभाषनगर क्षेत्र की विवाहिता ने बताया कि घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर 2018 में उसने प्रेमी से आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद कुछ दिन सबकुछ ठीक चलता रहा। बाद में पति व ससुरालवाले उससे प्रताड़ित करने लगे।

आरोप है कि पति और उसके परिजनों ने उससे कहा कि तेरा पिता सरकारी नौकरी करता है, दो लाख रुपये लाकर दे। इस बीच विवाहिता ने बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वाले अधिक परेशान करने लगे। पुलिस से शिकायत की तो पति उसे मुरादाबाद ले गया और किराये पर कमरा लेकर साथ में रखा। वहां वह पिटाई कर रुपये की मांग करता था और रुपये नहीं देने पर बच्ची को बेचने की धमकी देता था।

विवाहिता का आरोप है कि पति लड़कियों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। जब दूसरी बेटी का जन्म हुआ तो ससुराल वालों ने ताने दिए। 23 जुलाई को आयुष नाम का युवक कमरे में आया और बोला तेरे पति ने पांच हजार रुपये में तुझे एक रात के लिए बेच दिया है। आयुष ने उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की और कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाया तो आयुष भाग गया। इससे बौखलाए पति ने जहर की शीशी उसके मुंह में उड़ेल दी। सूचना पर मौसा-मौसी ने इलाज कराया तो उसकी जान बची।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...