Sunday, September 20, 2026
Home Crime India नशीली कोल्ड ड्रिंक देकर छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नशीली कोल्ड ड्रिंक देकर छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी। तुरकौलिया थानाक्षेत्र में सहेली की जन्मदिन पार्टी में गई छात्रा को नशीली कोल्ड ड्रिंक देकर उससे दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को सहेली के बड़े भाई ने अंजाम दिया है। इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने महिला थानाध्यक्ष कीर्तिका कुमारी को आरोपी भाई और बहन को गिरफ्तार करने का निर्देश जारी किया है। हालांकि घटना को लेकर हो रही तरह-तरह की चर्चाओं के बीच आरोपी भाई और बहन भूमिगत हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गांव में ही 10वीं की छात्रा (16) अपनी सहेली के जन्मदिन समारोह में शामिल होने उसके घर गई थी। यहां उक्त सहेली के बड़े भाई की उस पर नीयत बिगड़ गई। उसके बाद उसने कोल्ड ड्रिंक में छात्रा को नशा मिलाकर पिला दिया, जिसके बाद उसे चक्कर आने लगे। तब उसकी सहेली उसको अपने कमरे में आराम कराने ले गई। इस दौरान सहेली के बड़े भाई ने छात्रा से दुष्कर्म किया। साथ ही उसका वीडियो भी बना लिया। जब उसे होश आया तो आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो को इंटरनेट और सोशल मीडिया पर प्रसारित कर देने की धमकी भी दी।

घटना के पांच दिन बाद उसके द्वारा प्रसारित वीडियो छात्रा के पिता को मिला। इसके बाद कोहराम मच गया। पीड़िता के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने छात्रा का बयान लेने के बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण भी करा लिया है। इस मामले में भाई और उसकी बहन को आरोपी बनाया गया है। एसपी ने महिला थानाध्यक्ष कीर्तिका कुमारी के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है। टीम इनको गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है। तुरकौलिया थानाक्षेत्र की इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने इस अमानवीय और निंदनीय कृत्य को अंजाम देने वाले भाई और बहन को गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है। आरोपियों के ऊपर पुलिस स्पीडी ट्रायल चलाएगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...