Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP 11 साल पहले हुई युवक की हत्या में पत्नी और प्रेमी को...

11 साल पहले हुई युवक की हत्या में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा

अलीगढ़। अकराबाद क्षेत्र के बड़ी उकावली में 11 साल पहले हुई युवक की हत्या में दोषी ठहराई गई उसकी पत्नी और प्रेमी को एडीजे नौ विनय तिवारी की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 11 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 11 अप्रैल 2013 को हुई थी। थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव बड़ी उकावली निवासी ओमप्रकाश ने तहरीर देकर कहा था कि उनके भाई लेखराज की पत्नी कमलेश एक साल पूर्व गांव के ही राजेश के साथ दिल्ली चली गई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। बाद में कमलेश को पता लगा कि लेखराज व ओमप्रकाश खेत बेच रहे हैं तो रुपयों के लिए वह फिर से पति के साथ आकर रहने लगी। 11 अप्रैल 2013 को पति-पत्नी घर के बाहर झोपड़ी में सो रहे थे।

देर रात गोली चलने की आवाज आई। देखा कि राजेश हाथ में तमंचा लिए भाग रहा था। कमलेश ने राजेश के साथ मिलकर लेखराज की हत्या की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कमलेश से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। बताया कि दिल्ली से लौटकर चोरी-छिपे राजेश से मिलती थी। लेखराज को यह पसंद नहीं था और वह संबंधों में बाधक बन रहा था। योजना के तहत रात में लेखराज को शराब पिलाकर सुला दिया था।
राजेश झोपड़ी में पीछे से घुसा और लेखराज के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। जांच के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। एडीजीसी हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि सत्र परीक्षण, साक्ष्य व गवाही के आधार पर दोनों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। साथ ही कमलेश को पांच हजार व राजेश को छह हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...