Sunday, September 20, 2026
Home Crime India अधेड़ की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

अधेड़ की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा। हिलसा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना में बेखौफ अपराधियों ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना हिलसा थाना क्षेत्र के अरपा गांव में बुधवार की शाम हुई। मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के अरपा गांव निवासी स्वर्गीय रामजतन शर्मा के 55 वर्षीय पुत्र विमलेश शर्मा उर्फ लाला सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने विमलेश को घर से बुलाकर अरपा-सुल्तानपुर मार्ग पर पूर्व मुखिया अजित सिंह के ईंट भट्ठा के समीप ले जाकर उन्हें सिर में गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी अपनी स्कार्पियो से भागने लगे।

लेकिन आगे जाकर गाड़ी करीब तीन किलोमीटर दूर परवलपुर थाना क्षेत्र में गड्ढे में पलट गई। फिर भी अपराधी स्कार्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि विमलेश को सिर में गोली लगी थी। फिलहाल, हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि विमलेश के पुत्र ने पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी की थी और इसी वजह से परिवार में विवाद चल रहा था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

पुलिस ने अपराधियों की स्कार्पियो को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल, परिजन किसी से विवाद की बात नहीं बता रहे हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...