Sunday, September 20, 2026
Home Crime India युवक की तेजधार हथियार से की हत्या, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

युवक की तेजधार हथियार से की हत्या, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पंजाब। बरनाला के गांव धनौला में 24 साल के युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान मंगल सिंह पुत्र गुरपाल सिंह निवासी धनौला के रूप में हुई है। घटना धनौला में बीती रात एक शादी समागम में हुई। मंगल सिंह की किसी अपने साथी युवक के साथ मामूली बात पर तकरार हो गई। इसके बाद युवक ने अपने पिता को बुलाया और दोनों को समझाने के बजाय उसके पिता ने चाकूनुमा हथियार मंगल सिंह के पेट में मार दिया और भाग गए। घटना के बाद मंगल सिंह को उसके साथियों ने घायल अवस्था में सिविल अस्पताल धनौला में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था।
मृतक के दोस्त संदीप ने बताया कि उसकी बहन की शादी थी। इस दौरान सभी लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। जिसके बाद कुछ दोस्त समारोह से दाना मंडी चले गए। जहां मृतक मंगल सिंह का करण नाम के युवक से विवाद हो गया था। जिसके बाद दूसरे युवक करन ने अपने पिता को बुलाया और उसके पिता ने आते ही मृतक युवक के पेट में चाकू जैसी कोई चीज मार दी। जिसके बाद मंगल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके बाद उसे तुरंत घायल अवस्था में धनौला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बरनाला के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया और रास्ते में उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा बीती रात एक शादी में गया था। वह भी घर से यह कहकर गया कि रोटी भी लेकर आऊंगा लेकिन उसकी हत्या कर दी गई। अस्पताल जाने के बाद ही उन्हें अपने बेटे की मौत के बारे में पता चला।
एसएचओ लखवीर सिंह ने बताया कि बीती रात कुछ युवक एक शादी समारोह के लिए इकट्ठा हुए थे। जहां मंगल सिंह का करण सिंह से विवाद हो गया। जिसके बाद करण सिंह के पिता चमकीला सिंह मौके पर आये और मंगल सिंह के पेट में चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...