Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi पति के निजी अंग को धारदार हथियार से काटकर फरार हुई पत्नी,...

पति के निजी अंग को धारदार हथियार से काटकर फरार हुई पत्नी, मामला दर्ज

नई दिल्ली। उत्तरी जिला के न्यू चंद्रावल इलाके में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दीपावली के दिन किसी बात पर विवाद होने पर एक महिला ने शराब पीकर सो रहे पति के निजी अंग को धारदार हथियार से काट दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस पीड़ित को सफदरजंग अस्पताल में लेकर गए। जहां उसका ऑपरेशन हुआ है। हालत में सुधार होने पर पुलिस ने शनिवार को पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से महिला फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक 40 साल का पीड़ित सपरिवार न्यू चंद्रावल इलाके में रहता है। वह पीजी में काम करता है। पीड़ित की महिला से दूसरी शादी है। वहीं महिला की भी पीड़ित से दूसरी शादी की है। बताया जा रहा है कि दीपावली वाले दिन दंपति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि रात में पीड़ित शराब का सेवन करने के बाद सो रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने धारदार हथियार से उसके निजी अंग को काट दिया। पीड़ित दर्द से बुरी तरह चिल्लाने लगा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी महिला फरार हो गई।

शोर सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे। पीड़ित की हालत देखकर सभी सन्न रह गए। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार को डॉक्टरों ने उसके निजी अंग का ऑपरेशन किया। उस दिन वह बयान देने की हालत में नहीं था। शनिवार को उसकी हालत ठीक होने पर पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लिया।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि संबंधित धाराओं में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार महिला की तलाश कर रही है। हालांकि शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपति के बीच अकसर झगड़ा होता था। पीड़ित शराब पीने का आदी है और वह महिला के साथ अकसर मारपीट करता था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला के पकड़े जाने के बाद सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...