Thursday, September 17, 2026
Home World Crime महिला ने तलाक के लिए कोर्ट में डाली अर्जी तो गुस्साए पिता...

महिला ने तलाक के लिए कोर्ट में डाली अर्जी तो गुस्साए पिता और चाचा ने काटे पैर, एफआईआर दर्ज

पाकिस्तान। पति की मारपीट से परेशान होकर एक महिला ने तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डाली तो इससे गुस्साए पिता और चाचा ने उसके पैर काट दिए। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला इस्लामाबाद के गुल टाउन का है। जानकारी के मुताबिक गुल टाउन निवासी महिला सोबिया बतूल शाह का पति आए दिन उससे मारपीट करता था। किसी न किसी बात को लेकर उसे और उसके बच्चों को पीटा जाता था। उसने पति को कई बार समझाने की कोशिश की, मगर कुछ न हुआ। महिला ने अपने माता-पिता को भी पति के दुर्व्यवहार के बारे में जानकारी दी। जब उसे कहीं से कोई आस न दिख तो महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी डाल दी।

महिला के तलाक की अर्जी डालने से परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। परिवारजनों ने महिला से तलाक की अर्जी वापस लेने के लिए कहा। मगर उसने मना कर दिया। इससे गुस्साए उसके पिता मुस्तफा शाह, चाचा सैयद कुर्बान शाह, एहसान शाह, शाह नवाज और मुश्ताक शाह कुल्हाड़ी लेकर सोबिया के घर पहुंचे। सोबिया ने बताया कि आरोपियों ने उससे मारपीट की और बाद में कुल्हाड़ी से उसके पैर काट दिए। घटना के बाद आरोपी महिला को तड़पता छोड़कर भाग गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला सोबिया को घायल अवस्था में नवाब शाह अस्पताल में भर्ती कराया। नौशारोफरोज के एसएसपी ने मामले को संज्ञान लेते हुए स्थानीय थाना पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी और पीडि़ता की सुरक्षा करने के निर्देश दिए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद एक संदिग्ध मुश्ताक शाह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। महिला के पिता ने परिवार की झूठी शान को बचाने के लिए बेटी को जिंदगी भर का दुख दे दिया। महिला सोबिया दोनों पैर कटने के बाद विकलांग हो गई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

कनाडा में भारतीय मूल की युवती की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

टोरंटो। कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की एक युवती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में...

सिएटल फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, पांच घायल

सिएटल। अमेरिका के सिएटल शहर में आयोजित लोकप्रिय 'बाइट ऑफ सिएटल' फूड फेस्टिवल के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। इस...

एथेंस में पर्यटकों पर चाकू से हमला, दो विदेशी पर्यटक घायल, आरोपी गिरफ्तार

एथेंस। ग्रीस की राजधानी एथेंस में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एक्रोपोलिस के पास मंगलवार सुबह चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...