दिल्ली – दिल्ली के थाना वेलकम इलाके में एक कैफे में हुई हत्या के मामले में पुलिस को अहम कामयाबी हाथ लगी है। इस सनसनीखेज वारदात में फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। स्पेशल सेल की टीम ने तड़के तिमारपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी मुइन कुरैशी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिस पर संक्षिप्त मुठभेड़ हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू में ले लिया। आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी तलाश में कई टीमें लगी हुई थीं।
फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान हत्या से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना है और मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।






