Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi नौकरी लगवाने का झांसा देकर करवाता था देहव्यापार, आरोपी गिरफ्तार 

नौकरी लगवाने का झांसा देकर करवाता था देहव्यापार, आरोपी गिरफ्तार 

नई दिल्ली। मणिपुर निवासी एमबीए वाई प्रेम चंद्र मैतेई वसंतकुंज में देहव्यापार का गिरोह चला रहा था। वह युवतियों को अलग-अलग राज्यों से मोटे पैकेज पर ओएलएक्स जैसी जगहों पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर दिल्ली बुलाता और यहां पर उनकी अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर उनसे जबरदस्ती देहव्यापार करवाता था। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने आरोपी को किशनगढ़ से गिरफ्तार कर तीन युवतियों को मुक्त कराया है। आरोपी के एक बैंक खाते में 22.50 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला है। पुलिस ने इसके सात बैंक खातों को सीज किया है।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा के अनुसार महिपालपुर में अपहरण के संबंध में वसंतकुंज साउथ थाना पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली। वसंतकुंज साउथ थाने में तैनात जांच अधिकारी डब्ल्यू / एसआई अलीशा भाटी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस को रायपुर की 25 वर्षीय युवती मिली। काउंसलिंग कराने पर युवती ने बताया कि नर्मदा अपार्टमेंट, वसंतकुंज निवासी अमित ने उसे गीतांजलि में नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया और फ्लैट में बंधक बना लिया। इसके पुलिस ने फ्लैट में दबिश दी तो असम निवासी युवती (26) मिली । उसने बताया कि कुछ समय पहले वह फ्लिपकार्ट के लिए ऑनलाइन नौकरी के विज्ञापन के माध्यम से आरोपी से मिली थी और आरोपी ने उसे नौकरी देने के लिए दिल्ली बुलाया। जब वह दिल्ली पहुंची तो आरोपी ने उसे फ्लैट में रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी इस अपार्टमेंट से दिल्ली एनसीआर में युवतियां सप्लाई करता था।

आरोपी ने सैलून में नौकरी दिलाने के लिए एक युवती को दिल्ली बुलाया था, मगर वह किसी तरह भाग निकली और पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। वसंतकुंज थानाध्यक्ष सहदेव राणा की देखरेख में एक टीम ने जांच शुरू की। आखिरकार टीम ने आरोपी को किशनगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी ओएलएक्स पर विज्ञापन पोस्ट करता था और युवतियों को दिल्ली-एनसीआर में रिसेप्शनिस्ट, प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों में सचिव जैसी आकर्षक नौकरियों की पेशकश करता था।

जब युवतियां दिल्ली आती थीं, तो वह उन्हें वसंतकुंज में एक अपार्टमेंट में बंधक बना लेता था। वहां से वह उन्हें गुरुग्राम और दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर देहव्यापार के लिए भेजता था। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर की एक अन्य युवती को आरोपी ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नौकरी की पेशकश की। जब वह दिल्ली आई तो आरोपी ने उसे किशनगढ़ में अपने घर पर साक्षात्कार के लिए बुलाया। आरोपी घर पर अकेला था और उसने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की और उसकी नग्न तस्वीरें भी खींच लीं। तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवती को ग्राहकों के साथ जाने के लिए मजबूर किया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...