Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP SSP के निर्देशन में तस्करों पर शिकंजा, मथुरा में बड़ी बरामदगी

SSP के निर्देशन में तस्करों पर शिकंजा, मथुरा में बड़ी बरामदगी

पुलिस-आबकारी टीम की संयुक्त घेराबंदी में विदेशी शराब और तस्करी वाहन समेत दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। मथुरा में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक अहम कार्रवाई करते हुए दो अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में की गई।

गिरफ्तारी रिफाइनरी थाना क्षेत्र के बरारी चौकी मोड़, एनएच-19 पर की गई, जहां चेकिंग के दौरान दोनों तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े। आरोपियों की पहचान गोबिन्द (22 वर्ष) और सचिन (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो हरियाणा के सोनीपत जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

तलाशी में इनके पास से 348.375 लीटर अवैध शराब, कुल 268 बोतल विदेशी मदिरा, रायलग्रीन ब्रांड की 2.349 हाफ बोतलें और 3.22 बोतल ऑफिसर चॉइस के अलावा शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की गई।

प्राथमिक जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों आरोपियों पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस बार भी इनके विरुद्ध सम्बन्धित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने में रिफाइनरी थानाध्यक्ष अजय वर्मा, आबकारी निरीक्षक निहान्त यादव, उप निरीक्षक अखिलेश कुमार, उप निरीक्षक जगदीश सिंह सहित अमित वघेल, सुशील कुमार (आबकारी सिपाही), प्रमोद कुमार सिंह (प्रधान आबकारी सिपाही), जितेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल ताराचंद, कांस्टेबल अखिलेश कुमार और सुरेश की विशेष भूमिका रही।

संयुक्त कार्रवाई के जरिए मथुरा पुलिस ने एक सक्रिय तस्करी नेटवर्क पर बड़ी चोट की है, जिससे भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...