रायबरेली। दिवांशु पुत्र राकेश कुमार उम्र लगभग बारह वर्ष निवासी बगाही मजरे बिशुनपुर भैंस चराकर वापस घर आ रहा था । तभी गांव के पास ही उसके चाचा रामू पुत्र कल्लू , सुरेंद्र पुत्र राजू , अखिलेश पुत्र राजू ने उससे अभद्रता शुरू कर दी । विरोध करने पर उन्होंने किशोर को पीटना शुरू कर दिया । इसी बीच आरोपितो में से एक ने उसके पैर पर कुल्हाड़ी मार दी । जिससे उसका पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गया ।
चीख पुकार पर परिजन पहुंच गए । परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । वही आरोपित मौके से फरार हो गए हैं । घायल दिव्यांशु ने बताया कि दो दिन पूर्व आरोपितों ने उसके पिता की भी पिटाई की थी। थाना अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है, केस दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी ।







