Friday, September 18, 2026
Home Crime India मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर की हत्या, हमलावर मौके से फरार

मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर की हत्या, हमलावर मौके से फरार

रोहतक। सांपला खंड के गांव इस्माईला में बुधवार तड़के चार बजे दरवाजा खुलवाकर मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली दिल के पास मारी गई। 26 वर्षीय आशीष को परिजन निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। सांपला थाना पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक तीन बहन-भाइयों में सबसे बड़ा था, लेकिन उसकी शादी नहीं हुई थी। सांपला थाना प्रभारी सुलेंद्र ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि इस्माइला गांव में गोली चली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि गांव के युवक आशीष ने बेरी रोड पर मेडिकल स्टोर खोल रखा है। सुबह चार बजे अचानक बाहर से आवाज आई। किसी ने कहा कि आशीष है क्या। आशीष बाहर आया और दरवाजा खोला।

बाहर खड़े युवकों ने उसकी छाती में गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर गिर गया। हमलावर मौके से फरार से पैदल ही फरार हो गए। क्योंकि किसी तरह के वाहन की आवाज नहीं आई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन आए और आशीष को संभाला। तत्काल उसे खेड़ी साध के पास निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना एफएसएल टीम को दी। डॉक्टर सरोज दहिया मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। घर के अंदर खून बिखरा हुआ था।

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक मृतक आशीष ने सांपला थाने में गली के विवाद को लेकर 18 नवंबर 2023 को पड़ोसियों के खिलाफ झगड़े की शिकायत दी थी। थाना प्रभारी सुलेंद्र सिंह का कहना है कि उस केस की जांच पूरी हो चुकी है। हत्याकांड की दूसरी वजह सामने आ रही हैं। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...