फरीदाबाद: अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-46 इलाके से दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो पिस्टल बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-50 थाने में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के घायल पानी बढ़ावे गांव निवासी ऋतिक उर्फ बंब (22) और बिहार के पटना जिले के रामनगर गांव निवासी ऋतिक उर्फ गांजा (22) के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी ऋतिक उर्फ बंब के खिलाफ पहले से चोरी, मारपीट, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट से जुड़े कुल आठ मामले राजस्थान और दिल्ली में दर्ज हैं। वहीं, आरोपी ऋतिक उर्फ गांजा पर गुरुग्राम में छीनाझपटी का एक मामला पहले से दर्ज है।







