Friday, September 18, 2026
Home Crime India नरवाना में दिनदहाड़े फायरिंग, कपड़ा व्यापारी से 50 लाख की फिरौती मांगी

नरवाना में दिनदहाड़े फायरिंग, कपड़ा व्यापारी से 50 लाख की फिरौती मांगी

नरवाना। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक रेलवे रोड पर रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब अपोलो चौक के पास स्थित एक कपड़ा व्यवसायी की दुकान को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाश ने फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बाजार में दहशत फैल गई। आरोपी जाते-जाते दुकान मालिक को एक पर्ची थमा गया, जिसमें 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग करते हुए तीन दिन की समय-सीमा दी गई है।

बाजार में मची अफरा-तफरी

घटना के तुरंत बाद आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए बाजार की गतिविधियां ठप हो गईं। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और विशेष जांच टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की।

कैबिनेट मंत्री ने लिया घटनास्थल का जायजा

फायरिंग की सूचना पर स्थानीय विधायक एवं हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित दुकानदार नरेश जैन से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और व्यापारी वर्ग की सुरक्षा में कोई कोताही न बरती जाए।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

दुकान मालिक नरेश जैन ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व भी उनसे फिरौती की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। दोबारा इस तरह की घटना सामने आने से व्यापारियों में नाराजगी और असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जांच तेज

घटना के बाद रेलवे रोड और आसपास के बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। व्यापारियों ने एकजुट होकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...