Friday, September 18, 2026
Home Crime India यमुनानगर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा- प्रेमी ही निकला कातिल, पुलिस ने...

यमुनानगर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा- प्रेमी ही निकला कातिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरियाणा। यमुनानगर जिले में सामने आए दिल दहला देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बहादुरपुर स्थित पॉपुलर पेड़ की नर्सरी से बरामद युवती का क्षत-विक्षत शव उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली उमा का निकला। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका प्रेमी बिलाल ही था, जिसने अपनी शादी से ठीक पहले प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि सहारनपुर के रमजानपुर निवासी बिलाल और उमा लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इसी बीच बिलाल की दूसरी जगह शादी तय हो गई थी और 14 दिसंबर को उसका निकाह होना था। उमा लगातार उससे शादी की मांग कर रही थी, जिससे वह दबाव और तनाव में आ गया।

पुलिस के अनुसार, इसी दबाव से छुटकारा पाने के लिए बिलाल ने उमा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 6 दिसंबर को वह उसे घुमाने के बहाने कार में साथ ले गया। रास्ते में कार की सीट बेल्ट से उमा का गला घोंटकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के इरादे से उसने शव का सिर अलग कर दिया और कपड़े भी उतार दिए।

आरोपी ने युवती का धड़ यमुनानगर के बहादुरपुर इलाके में पॉपुलर पेड़ की नर्सरी के पास फेंक दिया, जबकि कटा हुआ सिर कलेसर जंगल के लाल ढांग क्षेत्र में पॉलीथिन में डालकर फेंक दिया, ताकि जानवर उसे खा जाएं। रविवार को हिमाचल-हरियाणा सीमा के पास से सिर बरामद होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

जांच के दौरान सीआईए-2 टीम ने आरोपी बिलाल को सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कलेसर जंगल से युवती का सिर, कपड़े और शॉल बरामद कर ली है। हालांकि हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी अभी बाकी है।

एसपी यमुनानगर कमलदीप गोयल ने बताया कि हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया गया है और आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...