Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi राजीव चौक मेट्रो पर दो युवकों ने पुलिसकर्मी से की मारपीट, एक...

राजीव चौक मेट्रो पर दो युवकों ने पुलिसकर्मी से की मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस को धमकाते हुए बोले युवक – ‘हम पुलिस से नहीं डरते’

दिल्ली। दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार रात उस समय अफरातफरी मच गई जब टिकट विवाद को लेकर दो युवकों ने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया। मामूली जुर्माने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर टिकट से जुड़े विवाद ने मंगलवार रात एक बड़ा मोड़ ले लिया, जब दो युवकों ने दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे और उग्र हो गए। दोनों ने खुद को सोनीपत (हरियाणा) के रहने वाले कमल और हिमांशु बताया और धमकी भरे लहजे में कहा कि वे पुलिस से नहीं डरते।

हंगामा उस समय शुरू हुआ जब दोनों युवक टिकट में अधिक पैसा कटने की शिकायत लेकर स्टेशन कंट्रोलर से उलझ पड़े। जांच में सामने आया कि ज्यादा देर तक मेट्रो परिसर में रुकने के चलते उन्हें 95 रुपये जुर्माना देना पड़ा। जब पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप किया, तो हिमांशु ने उप निरीक्षक श्री राम (57) पर हमला कर दिया, जिससे उनकी नाक से खून निकलने लगा। बीच-बचाव करने आए हवलदार सुले चंद से भी दोनों ने धक्का-मुक्की की।

इस बीच, अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी भागने लगे। हालांकि हवलदार ने पीछा कर हिमांशु को पकड़ लिया, जबकि कमल फरार हो गया। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...