दिल्ली- मॉडल टाउन और राज पार्क थाना क्षेत्रों में पुलिस को दो अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिले हैं। दोनों मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
पहला मामला मॉडल टाउन इलाके का है, जहां आजादपुर स्थित एमसीडी कॉलोनी के पास मदर डेयरी के नजदीक लगभग 37 वर्षीय युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला।
दूसरा मामला राजा पार्क थाना क्षेत्र का है। यहां सात अगस्त को सुल्तानपुरी-नांगलोई अंडरपास से लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। इसे मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।
दोनों मामलों में पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है।







