नई दिल्ली- जाफरपुर कलां इलाके में रविवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से जुड़े दो शार्पशूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी हाल ही में छावला क्षेत्र में एक व्यापारी से रंगदारी वसूलने के लिए गोलीबारी की वारदात में शामिल थे और तभी से फरार थे। पुलिस को इनकी लोकेशन मिलने के बाद कार्रवाई की गई।
मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में दोनों शार्पशूटरों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।







