Monday, March 16, 2026
Home Crime Delhi साहिबाबाद में अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

साहिबाबाद में अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

मुठभेड़ में आरोपियों के पैर में गोली लगी, पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम सामने आए

साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में देर रात चार पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो मुख्य सदस्य पकड़े गए। गिरफ्तार किए गए आरोपी फारुख सलमानी (निवाड़ी, सौंदा) और शाहनवाज उर्फ गोलू (मोदीनगर, बेगमाबाद) के कब्जे से चोरी की कार बरामद की गई, जिन्हें अलग-अलग राज्यों में बेचने की योजना बनाई जा रही थी। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की गाड़ियों को छिपाकर बेचना और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी देने की बात स्वीकार की।

एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि सूर्यनगर रेलवे पुल के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी दो कार चालक भागने लगे और उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। राधा कुंज कॉलोनी में घेराबंदी के दौरान स्वाट टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें फारुख और शाहनवाज के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार कारतूस और चोरी की दो गाड़ियां बरामद की हैं। एसीपी यादव ने बताया कि फारुख पर दिल्ली, उत्तराखंड, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में कुल 17 मामले दर्ज हैं, वहीं शाहनवाज के खिलाफ कुल 12 मामले विभिन्न थानों और राज्यों में दर्ज हैं।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चोरी की गाड़ियों को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर छिपाया जाता था और उन्हें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, बिहार, गुजरात समेत कई राज्यों में बेचा जाता था। गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

सुल्तानपुरी थाने में सीबीआई का छापा, 20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

Bihar: मुंगेर में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बिहार: जमालपुर थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रंजीत...

भोपाल में घायल युवक का अस्पताल तक पीछा, हमलावरों ने इमरजेंसी गेट पर की फायरिंग

Bhopal Crime News: भोपाल में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां हमलावरों ने घायल युवक का पीछा करते हुए अस्पताल तक फायरिंग कर...

बीमा पॉलिसी के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी करने वालों को साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद: साइबर पुलिस टीम ने बीमा कंपनी के प्रतिनिधि बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार...