Thursday, May 14, 2026
Home Crime India निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील,...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला बिहार के गया जिले से सामने आया है, जहां एक युवक को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एआई वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के शब्दो गांव निवासी विकास कुमार यादव पढ़ाई के लिए फतेहपुर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसे सोशल मीडिया पर रील बनाने और पोस्ट करने का शौक था और वह जल्द फेमस होना चाहता था। लेकिन उसकी यही कोशिश उसे कानून के शिकंजे तक ले आई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार और विधायक मैथिली ठाकुर की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर एक आपत्तिजनक रील तैयार की। इसके बाद उसने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दिया, जो कुछ ही समय में वायरल हो गया।

पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके वीडियो पर पहले ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स नहीं आते थे। इसी वजह से उसने कुछ अलग और सनसनीखेज करने का फैसला किया। उसने इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे चेहरों को चुनते हुए निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों का इस्तेमाल किया और एआई की मदद से आपत्तिजनक कंटेंट तैयार कर दिया।

युवक ने पुलिस को यह भी बताया कि वह अक्सर सोशल मीडिया पर फिल्मी कलाकारों के एडिटेड वीडियो और तस्वीरें वायरल होते देखता था, जिससे उसे लगा कि ऐसा करने पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होती। इसी गलतफहमी में उसने यह कदम उठा लिया।

बताया जा रहा है कि 13 मार्च 2026 को यह आपत्तिजनक रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। मामला सामने आने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

फतेहपुर थाना पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल फुटप्रिंट की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि वायरल वीडियो एक एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया था, जो विकास कुमार यादव से जुड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एआई तकनीक का दुरुपयोग कर किसी की छवि खराब करना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

जहांगीरपुर गांव के पास युवक का शव बरामद, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

बहादुरगढ़- जहांगीरपुर गांव के पास एक वेयरहाउस कर्मचारी का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...