Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP दो मासूम बेटियों को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर खुद...

दो मासूम बेटियों को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी की आत्महत्या

प्रयागराज। दो मासूम बेटियों को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाले मनीष ने बर्बरता की हदें पार कर दीं। उसने बड़ी बेटी पर आठ और छोटी पर पांच बार चाकू से वार किए। पोस्टमार्टम के दौरान बच्चियों के शरीर पर मिले जख्मों के निशान से इसका खुलासा हुआ। कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने के चलते शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को कराने का फैसला लिया गया था। दोपहर बाद दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम शुरू किया। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान बड़ी बेटी नैंसी (5) के शरीर पर आठ बड़े जख्म के निशान मिले। इनमें से पांच पेट पर, जबकि तीन पीठ पर थे।

उधर, छोटी बेटी खुशबू (3) के पेट पर पांच जख्म के निशान मिले। उसके पेट का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त भी हो गया था। इससे पहले मनीष के शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें सामने आया कि फांसी लगाने की वजह से उसकी मौत हुई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद यह भी माना जा रहा है कि खुशबू ने भागने का प्रयास भी किया होगा और इसी दौरान मनीष ने उसकी पीठ पर भी चाकू से वार किए। उधर, पुलिस देर रात तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने की बात कहती रही। धूमनगंज इंस्पेक्टर अमरनाथ राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी उन्हें नहीं मिली है।

रम्मन का पूरा में स्थानीय लोगों के बीच इस बात की भी चर्चा रही कि पिता रोशनलाल ने जीवनकाल में ही वसीयत कर दी थी। जिसमें मनीष को संपत्ति से बेदखल करने की बात थी। चर्चा रही कि वह उसके प्रेम विवाह करने से नाराज थे और इसके बाद उन्होंने वसीयत तैयार कराई थी। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी। धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने भी ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।

धूमनगंज के रम्मन का पूरा मोहल्ले में सोमवार शाम एक साथ तीन अर्थियां उठीं। मनीष व उसकी दोनों बच्चियों के शव घर लाए जाने पर परिजनों की चीत्कार से कोहराम मच गया। उनकी हालत देख मोहल्ले के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। देर शाम नीवा कछार में तीनों शव दफना दिए गए।

मनीष के शव का पोस्टमार्टम दोपहर तीन बजे के करीब हो गया था। इसके बाद उसकी दोनों बेटियों के शवों का पोस्टमार्टम शुरू हुआ। शाम पांच बजे के करीब पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव मनीष के पैतृक घर पर ले जाए गए,जहां उसकी पत्नी संगीता भी मौजूद थी। शवों को देखते ही परिजनों में चीत्कार मच गई। मनीष की मां गीता और पत्नी संगीता फूट-फूटकर रोती रही। उधर,भाइयों की भी आंखें नम थीं। संगीता कभी पति तो कभी दोनों बेटियों को याद कर-कर बिलखती रही। उधर, शव लाए जाने पर बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग भी जुट गए थे।
परिजनों की हालत देख उनकी भी आंखें नम हो गईं। आस पड़ोस की महिलाओं के भी आंखों से आंसू गिरने लगे। किसी तरह पत्नी व मां को ढांढस बंधाने के बाद भाई आनंद व अमित अन्य परिजनों व रिश्तेदारों के साथ तीनों शवों को लेकर नीवा कछार पर पहुंचे। यहां पिता व दोनों बेटियों को दफनाया गया। अंतिम संस्कार भाई अमित ने किया। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर धूमनगंज थाने की फोर्स भी मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...