Saturday, September 19, 2026
Home Crime India शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया। एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। घटना पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र के गुंडा चौक की है। मृतका की पहचान डगरूआ थाना क्षेत्र के चतरा गांव निवासी उमेश चौधरी की पत्नी चंपा देवी (52) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतका के बेटे संदीप चौधरी ने बताया कि पिता शराब के नशे में अक्सर उनकी मां को छोटी-छोटी बातों पर मारते-पीटते रहते थे। कल देर रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचे। खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी से बहस हो गई। देखते ही देखते वह मारपीट करने लगा।

मारपीट से भी जब आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने नशे की हालत में ईंट और बांस से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। सुबह होने पर वह घर से निकल गया। उमेश चौधरी गुंडा चौक स्थित एक कारखाने में गार्ड की नौकरी करता है।
मृतका के बेटे संदीप चौधरी ने बताया कि उसके पिता उमेश चौधरी ने उनके मोबाइल पर फोन कर बताया कि मैंने तुम्हारी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मां की हत्या की जानकारी मिलते ही वह घर वालों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कमरे में मां की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। वहां पास में ईंट और बांस फेंका मिला, जिसके ऊपर खून के धब्बे थे। कमरे से देसी शराब के पैकेट और सिगरेट भी बरामद हुए।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी पति शराब के नशे में अक्सर अपनी पत्नी को मारता-पीटता था। कल देर रात भी वो शराब के नशे में घर पहुंचा और खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी से बहस हो गई। बहस होते -होते वह अपनी पत्नी को पीटने लगा और पीटते-पीटते उसने अपनी पत्नी चंपा देवी की हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...