Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi शराब के नशे में धुत दो युवकों ने एक युवक की बोतल...

शराब के नशे में धुत दो युवकों ने एक युवक की बोतल से गला रेतकर की हत्या 

दिल्ली- एनसीआर। होली के दिन शराब के नशे के खुमार में दो युवकों ने रोडरेज के दौरान एक युवक की बोतल से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान आशीष (26) के रूप में हुई है। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। वारदात के कुछ ही घंटों बाद सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनको दबोच लिया गया।

आरोपियों पर पहले भी दर्ज है मामला
पकड़े गए आरोपियों की पहचान इंदिरापुरम, गाजियाबाद निवासी पंकज कुमार सिंहा (30) औश्र मंडावली, दिल्ली निवासी जीतू (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ पहले एक-एक आपराधिक मामला दर्ज है।

विकास ने बयां की वारदात की कहानी
पुलिस ने आशीष के दोस्त विकास के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया। उसने अपने बयान में बताया है कि वारदात के समय वह और आशीष होली खेलने के बाद वापस खोड़ा कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में आरोपियों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने झगड़े के दौरान आशीष की बोतल से वारकर हत्या कर दी।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि कल्याणपुरी इलाके में एक युवक का बोतल से गला रेत दिया गया है। खबर मिलने के बाद फौरान कल्याणपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घायल को मैक्स अस्पताल ले जाया जा चुका था।
पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि आशीष की मौत हो चुकी है। अस्पताल में चश्मदीद और आशीष का दोस्त विकास मिला। उसने बताया कि आशीष भारत नगर खोड़ा कॉलोनी में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता और तीन भाई है। वह अपने पिता के साथ नोएडा सेक्टर-9 में बीड़ी सिगरेट का खोखा लगाता था।

वारदात के समय वह दोस्तों के साथ होली खेलकर लौट रहा था। इस बीच जैसे ही यह लोग एनएच-24 के कट पर पहुंचे। इस बीच बाइक सवार दोनों लड़कों ने इनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। बाद में उल्टा दोनों झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर अचानक एक आरोपी ने शराब की बोतल से पहले आशीष के सिर पर वार दिया।

इससे बोतल टूट गई। इसके बाद आरोपियों ने टूटी बोतल से आशीष का गला रेत दिया। वारदात के बाद दोनों अपने पल्सर बाइक से भाग गए। फौरन मामला दर्ज कर एसएचओ कल्याणपुरी मुकेश बालियान, एटीओ इंस्पेक्टर दीपक कुमार व अन्यों की टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध कबूल भी कर लिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...