Friday, May 15, 2026
Home Crime UP  जमीन हड़पने के लिए बहनोई ने साले की करवाई हत्या, 80 हजार...

 जमीन हड़पने के लिए बहनोई ने साले की करवाई हत्या, 80 हजार रुपये की दी सुपारी

मुरादाबाद। संभल के मिलक भारतल निवासी आनंद कुमार उर्फ गुड्डू की हत्या उसके सगे बहनोई मित्रपाल ने 80 हजार रुपये की सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने बहनोई और तीन सुपारी किलर को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि बहनोई अपने इकलौते साले की छह बीघा हथियाना चाहता था। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि 19 सितंबर को सोनकपुर थाना क्षेत्र के अजमतपुर ज्योडारा में एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहान आनंद कुमार उर्फ गुड्डू के रूप में हुई थी। वह संभल के नखासा थाना क्षेत्र के मिलक भारथल था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।

पुलिस ने जांच पड़ताल और मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। इसी आधार पर पुलिस ने आनंद कुमार के बहनोई मित्रपाल निवासी खरखौंदा थाना डिडौली जनपद अमरोहा, उसके साथी सुदेश उर्फ नन्हें, गुलाम मोहम्मद,अबरार निवासी बैठला थाना हजरतनगर गढ़ी जनपद संभल को गिरफ्तार किया। आनंद उर्फ गुड्डू की हत्या की साजिश उसके बहनोई मित्रपाल ने रची थी। उसने अबरार को 80 हजार रुपये में सुपारी दी थी। आनंद शराब पीने का आदी थी। वह अपने तीन बीघा जमीन बेच चुका था। बाकी बची छह बीघा जमीन का सौदा उसने अपने पूर्व प्रधान रामसरन को करीब 14 लाख रुपया बीघा के हिसाब जमीन का सौदा तय कर दिया था।

जिससे एडवांस में एक लाख 50 हजार रुपये आनंद ने ले लिए थे। दो माह बाद रजिस्ट्री करना तय हुआ था। मित्रपाल खेत में हिस्सा मांग रहा था जिसके लिए वह तैयार नहीं था। दोनों के बीच इसी को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी अबरार ने भी साढ़े चार लाख रुपये आनंद उर्फ गुड्डू से उधार ले रखे थे। जिसे लौटाने के लिए वह दबाव भी बना रहा था। जिसके बाद मित्रपाल ने उसे रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची थी।

एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि 19 सितंबर को मित्रपाल ने कॉल करके आनंद को संभल के खगूपुरा गांव स्थित शराब के ठेके पर बुला लिया था। ठेके पर पहले से अबरार, सुदेश और गुलाम मुहम्मद मौजूद थे। सभी ने ठेके पर शराब पी थी। इसके बाद दो बाइकों पर सवार होकर आरोपी सोनकपुर थाना क्षेत्र के अजमदपुर ज्योडारा गांव की ओर चले गए थे। यहां गन्ने के खेत में आनंद उर्फ गुड्डू को उतारकर अबरार ले गया। इसके बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। मोबाइल को भी आरोपियों ने जला दिया था। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए थे।

RELATED ARTICLES

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

कुशीनगर में सनसनी: जीजा ने साली की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी गोली

कुशीनगर - उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बसडिला बुर्जुग गांव...

गाजियाबाद कैश वैन लूटकांड का खुलासा, एलएलबी छात्र समेत दो आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद- गाजियाबाद में एनएच-9 पर हुई सनसनीखेज कैश वैन लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एलएलबी छात्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...