Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP पति की यातनाओं से तंग आकर पीड़िता ने आत्महत्या का किया प्रयास,...

पति की यातनाओं से तंग आकर पीड़िता ने आत्महत्या का किया प्रयास, आरोपी फरार

मुरादाबाद। मझोला थाना इलाके में करवाचौथ का व्रत रखने पर डॉक्टर ने अपनी पत्नी को तरह-तरह की यातनाएं दीं। पति ने शराब के नशे में सुबह से लेकर शाम तक उसे कई बार पीटा। आरोपी ने उस पर यूरिन कर दिया और उसकी गर्दन पर पैर रखकर मारने का प्रयास किया। इससे तंग आकर पीड़िता ने टॉयलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर उसे अस्पताल ले गया और भर्ती कराकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाला आरोपी डॉक्टर पाकबड़ा क्षेत्र में होम्योपैथिक क्लीनिक चलाता है। करीब चार साल पहले उसकी शादी बिजनौर निवासी युवती के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। रविवार को उसने पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। पति ने इसका विरोध किया। आरोप है कि रविवार को आरोपी डॉक्टर क्लीनिक पर नहीं गया और सुबह ही शराब पीने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। किसी तरह महिला ने अपनी जान बचाई। रविवार शाम करीब चार बजे वह आंगन में बैठकर पूजा की तैयारी कर रही थी।

उसके पास में ही बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान डॉक्टर बाहर से आया और कहा कि तेरा करवाचौथ का व्रत मनवाता हूं। इसके बाद उसने नशे की हालत में महिला पर यूरिन कर दिया। बच्चों के सामने पति की हरकत से आहत महिला फूट-फूटकर रोने लगी। स्नान के बाद पीड़िता अलमारी से साड़ी निकाल रही थी तभी आरोपी डॉक्टर ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और गर्दन पर पैर रखकर मारने का प्रयास किया। महिला की चीख सुनकर बच्चे आ गए तो आरोपी ने उसे छोड़ दिया। इससे आहत होकर पीड़िता ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
आरोपी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा और भर्ती कराकर भाग गया। बिजनौर से पीड़िता के मायके वाले आ गए और उसे अपने साथ ले गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़िता को मायके वाले अपने साथ ले गए हैं। उन्होंने मंगलवार को आकर तहरीर देने के लिए कहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...