Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा शोषण,...

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा शोषण, एफआईआर दर्ज

लखनऊ। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से जिला जेल लखनऊ के वार्डन प्रदीप धामा ने दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना लिया। इसके बल पर अपने आवास पर उसे बंधक बनाकर शोषण करता रहा। सोमवार को गोसाईंगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। सुल्तानपुर की रहने वाली युवती के मुताबिक, पिछले वर्ष सात सितंबर को वह दिल्ली से घर आ रही थी। टिकट कन्फर्म न होने पर बागपत के खेड़का निवासी प्रदीप ने उन्हें ट्रेन में आधी सीट दी थी।

सफर के दौरान शादी का प्रस्ताव रखा। पीड़िता ने हामी भरते हुए करिअर के बाद शादी की बात कही और सुल्तानपुर में उतर गई। अगले महीने वह फिर लखनऊ आ रही थीं तभी प्रदीप ने कुछ काम के बहाने उन्हें बस से गोसाईंगंज थाने के पास उतार लिया। फिर मोहरी खुर्द स्थित जेल कॉलोनी में अपने दोस्त के कमरे पर ले गया और दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद आरोपी ने फिर उनको कॉल कर बुलाया। विरोध पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता गोसाईंगंज स्थित आरोपी के सरकारी आवास पर पहुंची तो प्रदीप ने चार दिन तक बंधक बनाकर उनका शोषण किया। कई बार उनके घर पर भी आकर गंदा काम किया।

छात्रा के मुताबिक पांच सितंबर 2024 को प्रदीप के घरवालों ने उन्हें शादी की बात करने के लिए बाराबंकी के हैदरगढ़ बुलाया। वहां दहेज में 15 लाख की मांग की। आरोपी ने बिना दहेज शादी की बात की और फिर मोबाइल बंद कर भाग निकला। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...