Thursday, September 17, 2026
Home World Crime तीन बच्चियों की चाकू से वारकर की गई हत्या, मुस्लिम प्रवासी को...

तीन बच्चियों की चाकू से वारकर की गई हत्या, मुस्लिम प्रवासी को ठहराया जा रहा जिम्मेदार 

लंदन। ब्रिटेन के शहरों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। बताया जा रहा है ये देश में 13 साल में सबसे बड़ा दंगा है। इस हिंसा की आग ने उग्र रूप तब लिया जब उत्तर पश्चिम इंग्लैंड में तीन बच्चियों की चाकू से हत्या कर दी गई। साउथ पोर्ट के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट में बच्चियों की हत्या के लिए एक मुस्लिम प्रवासी को जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है ये सोशल मीडिया पर ये पोस्ट महज एक अफवाह थी। प्रदर्शनकारी इस अफवाह से भडक़ उठे और इसके बाद से पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प तेज हो गई।

ब्रिटिश शहरों में सडक़ पर हुई हिंसा में कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए, लिवरपूल, मैनचेस्टर, सुंदरलैंड, हल, बेलफास्ट और लीड्स सहित कई स्थानों पर अशांति फैल गई है, और प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें तेज होती जा रही हैं। लिवरपूल में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर काफी हमले किए। साथ ही प्रवासियों के आवास वाले होटल की खिड़कियों को तोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों के इस दंगे से पुलिस वैन की विंडस्क्रीन सहित कई लोग घायल हो गए और नुकसान हुआ।

अशांति जारी रही और एक अधिकारी पर कुर्सी फेंके जाने और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी धक्का-मुक्की की खबरें आईं। सोमवार से दक्षिणपार्टियों ने प्रशासन को विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है, इस कारण पूरे ब्रिटेन में हिंसक की घटनाएं और तेज हो सकती हैं, ऐसे में पूरा ब्रिटेन रेड अलर्ट पर है।हालांकि अधिकारियों ने 17 साल के एक्सल रुदाकुबाना को गिरफ्तार कर लिया है, दाकुबाना का जन्म कार्डिफ़, वेल्स में हुआ था आरोपी रुदाकुबाना पर 9 साल के एलिस डेसिल्वा अगुइर, 7 साल के एल्सी डॉट स्टैनकॉम्ब और 6 साल के बेबे किंग की हत्या के लिए हत्या का आरोप है।

RELATED ARTICLES

कनाडा में भारतीय मूल की युवती की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

टोरंटो। कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की एक युवती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में...

सिएटल फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, पांच घायल

सिएटल। अमेरिका के सिएटल शहर में आयोजित लोकप्रिय 'बाइट ऑफ सिएटल' फूड फेस्टिवल के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। इस...

एथेंस में पर्यटकों पर चाकू से हमला, दो विदेशी पर्यटक घायल, आरोपी गिरफ्तार

एथेंस। ग्रीस की राजधानी एथेंस में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एक्रोपोलिस के पास मंगलवार सुबह चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...