Friday, September 18, 2026
Home Crime UP सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

बरेली। महिला को नशा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन दोषियों को अपर सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तीन साल पहले तीनों युवकों ने घर पर बुलाकर महिला से दुष्कर्म किया था। सुभाष नगर निवासी युवती ने 24 मई 2021 को थाने जाकर बताया कि कभी कभी उसकी मां शराब पीती है। 23 मई 2021 को उसकी मां नशे की स्थिति में यह कहते हुए गई कि वह मौसी के सनैया गौटिया जा रही है। देर रात जब मां वापस नहीं आई तो फोन लगाया। फोन नहीं लगने पर वह मौसी के यहां पहुंची। पता चला कि मौसी पास में ही राजीव के यहां है। यहां युवती को उसकी मां बेसुध अवस्था में मिली। उसके रक्तस्राव हो रहा था।

महिला ने बताया कि सनैया गौटिया के रहने वाले राजीव सोनू व भोजीपुरा के रमियापुर गावं निवासी मोनू ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उसे चारपाई पर लेटाकर भाग गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। सोनू व राजीव ने आरोपों को झूठा बताया। दोनों ने बताया कि वह शादीशुदा हैं। उनके बच्चे हैं। अदालत में पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में फूंकनी व चाकू डाला। बेहोश होने पर उसे छोड़कर भाग गए। पीड़िता करीब दो माह तक अस्पताल में भर्ती रही।

अपर शासकीय अधिवक्ता हरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि तीनों ने वीभत्स तरीके से दुष्कर्म किया है। प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला किया। उसे करीब दो माह तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। उन्होंने तीनों को कठोर दंड देने की बात कही। अदालत ने तीनों को सामूहिक दुष्कर्म के लिए दोषी पाते हुए आजीवन कारावास व तीस-तीस हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
महिला से दुष्कर्म के दौरान तीनों युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। अदालत में जो मेडिकल रिपोर्ट पेश की गई वह पीड़िता के साथ हुई हैवानियत को बयां कर रही थी। पीड़िता जब अस्पताल पहुंची तो उसके हाथ पैर ठंडे हो चुके थे। ब्लड प्रेशर और नब्ज नहीं मिल रही थी। खून का रिसाव हो रहा था। उसकी हालत नाजुक थी। जख्म होने के कारण सर्जरी कर पीड़िता का लैट्रीन का रास्ता अलग बनाना पड़ा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...