Friday, September 18, 2026
Home Crime India जीजा ने साली के घर से चुराए 1.53 करोड़ नकदी, 6 आरोपियों...

जीजा ने साली के घर से चुराए 1.53 करोड़ नकदी, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हरियाणा। फतेहाबाद के गांव हिजरावां कलां में महिला के घर से 1.53 करोड़ की नकदी चुराने के मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा व उसके साथियों से 1.15 करोड़ की नकदी बरामद की है। आरोपियों ने मोहाली में किराए पर फ्लैट लेकर ये नकदी छिपा रखी थी। इस मामले में पुलिस अब तक जांच के दौरान 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है और चार आरोपियों से बाकी राशि की बरामदगी को लेकर पूछताछ चल रही है। मामले को लेकर एंटी नारकोटिक्स की टीम जांच कर रही है। सदर पुलिस ने इस मामले में 20 मई को हिजरावां कलां निवासी गुरमीत कौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

महिला ने अपने जीजा व उसके साथियों पर चोरी के आरोप लगाए थे। मामले के मुताबिक सदर पुलिस ने पिछले सप्ताह चोरी मामले में आरोपी जीजा गांव मढ़ निवासी कृष्ण कुमार उर्फ काला को काबू किया था। पुलिस ने पूछताछ व नकदी बरामदगी के लिए आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी पवन, गांव बीघड़ निवासी विरेंद्र उर्फ माडू, खुशी उर्फ खुशदीप, सिरसा निवासी गुरप्रीत को काबू किया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने मोहाली में एक फ्लैट से 1.15 करोड़ की नकदी बरामद की।

अब पुलिस ने रविवार को गांव घासवां निवासी रणजीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कृष्ण और पवन न्यायिक हिरासत भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा अन्य आरोपियों से बाकी नकदी बरामद करने के लिए पूछताछ चल रही है। हिजरावां कलां निवासी गुरमीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पिता और चाचा ने पिछले दिनों हिसार के बीड़ बगला क्षेत्र में जमीन बेची थी। जिसकी एक करोड़ 53 लाख की राशि उसके चाचा दलीप सिंह ने उसके पास रखकर गए थे। जिस पर उसने प्लास्टिक के कट्टे में भरे रुपये अपने संदूक में रखकर ताला जड़ दिया था।

19 मई की रात्रि वह अपने बच्चों के साथ आंगन में सोई हुई थी। रात को 3 बजकर 45 मिनट पर अचानक गेट खुलने की आवाज सुनाई दी तो तीन-चार लोग उसने देखे, जिस पर उसने चोर-चोर की आवाज लगाई तो सभी भाग गए और उसके ससुर व पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद देखा तो कमरे के ताले टूटे थे और संदूक का कुंडा भी निकला हुआ था।
संदूक से नकदी से भरे दो प्लास्टिक के बैग भी गायब थे। आरोप लगाया था कि अजीतसर निवासी उसके जीजा काला के पास उसके दूसरे जीजा मढ़ निवासी कृष्ण का फोन आया कि पुलिस के पास मत जाना, रुपये उसके पास है। इसके बाद वह कृष्ण की तलाश करते रहे, वह नहीं मिला। महिला ने बताया था कि उसके जीजा ने चार अन्य के साथ मिलकर यह राशि चोरी की हैं। चोरी मामले में 6 आरोपी पकड़े जा चुके है। आरोपियों से 1.15 करोड़ की नकदी बरामद हो चुकी है। फिलहाल मामले में अभी जांच जारी है। 

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...