Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले एजेंट समेत तीन गिरफ्तार, 45 लाख...

डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले एजेंट समेत तीन गिरफ्तार, 45 लाख की अवैध रकम हुई बरामद

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने जाली दस्तावेजों के जरिए विदेश भेजने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आईजीआई एयरपोर्ट थाना टीम ने एक अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 45 लाख रुपये लेकर एक भारतीय नागरिक को डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी सरबजीत सिंह, जो पंजाब के जालंधर स्थित गांव बिली चाओ का निवासी है, अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था।

जांच के अनुसार, आरोपी ने यात्री को दुबई, सर्बिया, रोमानिया और फ्रांस के रास्ते अमेरिका भेजा था, जहां उसे जाली दस्तावेजों के साथ अवैध तरीके से प्रवेश कराया गया। अमेरिका में पकड़े जाने के बाद यात्री को भारत निर्वासित कर दिया गया।

जाली पासपोर्ट और डंकी रूट से अमेरिका की यात्रा

आईजीआई एयरपोर्ट पर 1 मई की रात अमेरिका से निर्वासित होकर पहुंचे यात्री पृथ्वीपाल सिंह को हिरासत में लिया गया। पासपोर्ट जांच के दौरान उसमें की गई छेड़छाड़ सामने आई, जिसके बाद उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में पृथ्वीपाल ने खुलासा किया कि वह रोजगार की तलाश में अमेरिका जाना चाहता था। इस सिलसिले में उसने एजेंट अजीत पाल सिंह से संपर्क किया, जिसने 30 लाख रुपये लेकर उसे अवैध रूप से अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया। दिसंबर 2021 में अजीत और उसके साथी संजीव ने पहले उसे दुबई, फिर सर्बिया और रोमानिया के रास्ते फ्रांस तक पहुँचाया।

फ्रांस में पैसे को लेकर विवाद के बाद वह कुछ वर्षों तक वहीं रुका रहा। इसके बाद उसने हरप्रीत सिंह नामक एक अन्य एजेंट से संपर्क किया, जिसने 15 लाख रुपये में उसे अमेरिका पहुंचाने का वादा किया।

अवैध यात्रा का जाल और गिरफ्तारी

हरप्रीत और उसके सहयोगियों ने पृथ्वीपाल को नीदरलैंड, पनामा, निकारागुआ और ग्वाटेमाला के रास्ते मैक्सिको पहुंचाया, जहां उसे नकली वीजा दिया गया। इसके बाद डंकी रूट से उसे अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश कराया गया।

हालांकि अमेरिका में कुछ ही दिनों बाद वह पकड़ा गया और चार महीने की हिरासत के बाद उसे भारत निर्वासित कर दिया गया।

तीनों एजेंट गिरफ्त में

इस मामले में पहले ही दो एजेंट—कपूरथला निवासी अजीत पाल सिंह और संजीव कुमार—को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके बयान के आधार पर पुलिस ने सरबजीत सिंह की तलाश शुरू की थी। कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद 20 मई को उसे जालंधर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि वह पिछले 2-3 वर्षों से इसी तरह के अवैध गतिविधियों में शामिल था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...