Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक अपराधी...

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया, बाकी दो मौके से गिरफ्तार

दिल्ली एनसीआर। ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो अन्य को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से हथियार, कारतूस, लूटा हुआ मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद की गई।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने जानकारी दी कि दादरी कोतवाली की पुलिस टीम शुक्रवार रात ज्यू-3 नाले के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस के रुकने के संकेत पर वे बाइक मोड़कर भागने लगे, जिस पर पुलिस ने उनका पीछा शुरू किया।

भागते समय बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। इस दौरान एक बदमाश को गोली लग गई, जिसकी पहचान करन (21), निवासी रोजा जलालपुर, बिसरख के रूप में हुई है। घायल करन को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

मुठभेड़ के बाद की गई कांबिंग के दौरान बाकी दो बदमाश—हर्ष (21) निवासी समाधीपुर, दादरी और पीयूष बंसल (19) निवासी सैथली, जारचा—को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके पास से एक देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, दो अवैध चाकू, एक लूटा हुआ मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।

पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...