Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Delhi युवक को पहले बैट से पीटा फिर चाकू से किया हमला, मामला...

युवक को पहले बैट से पीटा फिर चाकू से किया हमला, मामला दर्ज

नई दिल्ली। मयूर विहार स्थित त्रिलोकपुरी इलाके में क्रिकेट खेलने के दौरान कुछ लड़कों ने एक युवक को पहले बैट से पीटा। बाद में उसको चाकू मार दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। जख्मी हालत में अमन (19) को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर एम्स ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। मयूर विहार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर रविवार एक आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान यश उर्फ पोपट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल क्रिकेट बैट बरामद कर लिया है।

पुलिस उससे पूछताछ कर उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि अमन परिवार के साथ त्रिलोकपुरी 36 ब्लॉक में रहता है। वह अपने भाई के साथ साप्ताहिक बाजारों में सामान बेचता है। शनिवार शाम के समय वह अपने दोस्त राशिद और शाकिर उर्फ तीता के साथ टोरंटो पार्क, 36 ब्लॉक में खेल रहा था। ववहां पहले से यश अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था।

इस बीच किसी बात पर यश और अमन की बहस हो गई। आरोपी यश ने अचानक अमन पर बैट से हमला कर दिया। अमन जान बचाकर भागने लगा तो एक अन्य युवक ने उसके पेट में चाकू घोंपकर दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने राशिद के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद रविवार को मुख्य आरोपी यश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इसके बाकी दोस्तों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...