Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi युवक ने होटल के बाथरूम में फंदा लगाकर दी जान, प्रेमिका के...

युवक ने होटल के बाथरूम में फंदा लगाकर दी जान, प्रेमिका के साथ ठहरा हुआ था होटल में 

दोनों के बीच हुई थी कहासुनी 

युवती पहुंची सदमे में 

दिल्ली- एनसीआर। पश्चिम विहार इलाके में एक युवक ने होटल के बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त 24 साल के अभिनव सागर के रूप में हुई है। वह अपनी प्रेमिका के साथ होटल में ठहरा हुआ था। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवती से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि दोनों के बीच रात में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। घटना के बाद युवती सदमे में है। पुलिस दोनों के परिवार वालों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।

चादर को बनाया फंदा
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7:12 बजे पश्चिम विहार थाना पुलिस को मीराबाग स्थित होटल डी क्राउन में एक युवक के फंदा लगाकर खुदकुशी करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक युवक ने अपने कमरे के बाथरूम में रॉड से चादर की मदद से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने शव को नीचे उतारा।

ब्यूटी सैलून में काम करता था अभिनव
पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम व फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने घटना की जानकारी युवक के परिवार वालों को दी। सूचना मिलते ही परिवार वाले तुरंत होटल पर पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त अभिनव सागर के रूप में हुई। अभिनव अपने परिवार के साथ निहाल विहार में रहता था और ब्यूटी सैलून में काम करता था।

कहासुनी के बाद सो गए थे दोनों
छानबीन में पता चला कि अभिनव ने रात को होटल में एक कमरा बुक कराया था। इस कमरे में वह अपनी प्रेमिका के साथ रुका था। युवती ने पूछताछ में बताया कि कमरे में दोनों के बीच बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद दोनों सो गए थे। सुबह जब उसकी नींद खुली तो अभिनव बिस्तर पर नहीं था। जब वह बाथरूम गई तो वहां उसने अभिनव को चादर के फंदे से लटका हुआ पाया। उसकी चीख निकल गई और उसने भागकर होटल कर्मियों को घटना की जानकारी दी। होटल प्रबंधन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से युवती और युवक के परिवार वाले सदमे में हैं। पुलिस ने मृतक के फोन को अपने कब्जे में ले लिया है और सोशल मीडिया प्लेटफार्म की जांच कर रही है।

चार साल से थी दोनों की दोस्ती
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दोनों की चार साल से दोस्ती थी और दोनों शादी करना चाहते थे। लड़की एक मोबाइल सर्विस सेंटर पर काम करती है। आशंका है कि शादी की बात को लेकर ही इनके बीच मनमुटाव चल रहा था। इसे दूर करने व साथ साथ समय बिताने के लिए ही अभिनव ने होटल में कमरा बुक किया था। पुलिस मामले की जांच के दौरान होटल कर्मियों से भी पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि अभिनव इससे पहले भी होटल में ठहरा था या नहीं।

होटल के बाहर मची चीख पुकार
घटना के बाद पुलिस ने अभिनव के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिवार की महिलाएं होटल के बाहर पहुंच गई। वहां पुलिस की तैनाती थी। परिवार वालों को होटल के अंदर जाने नहीं दिया गया तो उन्होंने सड़क पर ही चीख पुकार शुरू कर दी। परिवार के कुछ सदस्य महिलाओं को शांत करने में जुटे हुए थे। घटना को लेकर मृतक के घरवाले कुछ भी कहने से बच रहे थे।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...