Thursday, June 18, 2026
Home Crime India विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गया था किशोर, कुछ युवकों ने पीट...

विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गया था किशोर, कुछ युवकों ने पीट पीट कर उतारा मौत के घाट, केस दर्ज

छतीसगढ़।  करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में करीब एक साल पहले विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे एक किशोर की युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी। किशोर को गंभीर हालत में रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। अब मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

सिविल लाइन थाना के नकटीखार गांव निवासी वीरेंद्र मंझवार (16) अपने साथी सुंदर के साथ शादी में शामिल होने गया था। जहां किसी बात पर युवकों ने वीरेंद्र व सुंदर को घेर लिया। सुंदर किसी तरह वहां से भागने में सफल रहा, लेकिन वीरेंद्र को पकड़कर युवकों ने बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी थी। जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे मृत समझकर कचांदी नाला के पास फेंक दिया गया था, जहां से उसे स्थानीय अस्पताल दाखिल कराया गया था। गंभीर हालत देखकर उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। एसपी सिद्धार्थ तिवारी को इस संबंध में जानकारी मिली तो उन्होंने त्वरित संज्ञान में लेते हुए एफआईआर करके जांच का निर्देश दिया। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू करते हुए प्रत्यक्षदर्शी मृतक के साथी सुंदर का बयान दर्ज किया। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र शादी में किसी लड़की से बात कर रहा था। इस दौरान ग्रामीणों को ये बात नगवार गुजरी और उसकी जमकर पिटाई की गई और मरा हुआ समझकर कर नाले में फेंक दिया गया।

उसने घटना के बारे में जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए धारा 304, 34 कायम किया और एक नाबालिग समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए जेल दाखिल किया गया। पकड़े गए आरोपी केराकछार निवासी राजकुमार (25), दिलमोहन राठिया (21) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...