Sunday, September 20, 2026
Home Crime India व्यक्ति ने अपने भतीजे की तेजधार चाकू घोंपकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

व्यक्ति ने अपने भतीजे की तेजधार चाकू घोंपकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब। फगवाड़ा के घनी आबादी वाले मनसा देवी नगर में एक व्यक्ति ने अपने सगे भतीजे की तेजधार चाकू घोंप कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान साहिल अंसारी पुत्र लाल मोहम्मद अंसारी वासी गली नंबर 1 मनसा देवी नगर फगवाड़ा के रूप में हुई है। थाना सतनामपुरा के एसएचओ गौरव धीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी चाचा मुसाहिब अंसारी पुत्र राइसमियां अंसारी वासी गली नंबर 1 मनसा देवी नगर फगवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी अस्पताल में साहिल अंसारी की लाश को छोड़कर उसका करीबी रिश्तेदार चला गया है। सूत्रों के अनुसार वहां पर आरोपी चाचा ने डाक्टरों को बताया कि उसका भतीजा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई और डाक्टरों ने मृतक की छाती के पास घोंपे गए तेजधार चाकू के निशान देखे जिसकी सूचना फगवाड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में मामला हत्या का प्रमाणित हुआ और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हत्यारे चाचा मुसाहिब अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

एसएचओ गौरव धीर ने बताया कि मुसाहिब अंसारी घायल हालत में साहिल अंसारी को एक स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गया था लेकिन वहां पर उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण फिर वह उसे गांधी अस्पताल ले गया जहां उसकी मौत हो गई है।

पुलिस सूत्र यह दावा कर रहे है कि साहिल अंसारी की हत्या करने का कारण आरोपी हत्यारे चाचा मुसाहिब अंसारी के साथ उसका बीते कई दिनों से आपसी किसी बात को लेकर होता रहा गाली गलौच रहा है। जानकारी अनुसार दोनो चाचा भतीजा मूल रूप से बिहार के गांव रघुनाथपुर थाना मजौलिया डाकखाना ब्रिज पठानियां जिला बेदियां के रहने वाले हैं। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक जा पहुंचा जिसके बाद आरोपी चाचा ने भतीजे के छाती के पास चाकू से एक के बाद एक कर दो जानलेवा प्रहार कर दिए जिसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...