Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP घर में मिला वैज्ञानिक की पत्नी का सड़ा हुआ शव, जांच में...

घर में मिला वैज्ञानिक की पत्नी का सड़ा हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर। सुशांत सिटी स्थित घर में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र बंगलूरू में सहायक वैज्ञानिक की पत्नी का सड़ा हुआ शव मिला है। शव किचन में फर्श पर पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र बंगलूरू में सहायक वैज्ञानिक पद पर कार्यरत राम मिलन काम के सिलसिले में चेन्नई गए थे। वहां से कई बार फोन करने पर जब पत्नी से बात नहीं हो सकी तो उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका में अपनी साली ज्ञानती को घर भेजा।
ज्ञानती घर पहुंची तो ताला बंद मिला। घर से कुछ दूरी पर एक मंदिर पर उनका बेटा मोहित (17) बैठा मिला। ज्ञानती ने मोहित की पिता से बात कराई तो वह भी मां के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। उसने बताया कि घर पर ताला बंद होने पर वह यहां रह रहा है। इसके बाद रविवार को राम मिलन घर आए। घर में गए तो किचन में फर्श पर आरती का शव पड़ा मिला। फर्श पर खून फैला था। सिर में चोट लगी थी। शव सड़ चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
राममिलन ने बताया कि पांच साल पहले जंगल धूषण के सुशांत सिटी में मकान बनवाया था। यहां पत्नी आरती 17 साल के बेटे मोहित के साथ रहती थीं। बेटी रिचा बाहर एमबीबीएस कर रही है। चार दिसंबर को घर पर फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ।गोरखपुर के सुशांत सिटी स्थित घर में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र बंगलूरू में सहायक वैज्ञानिक राममिलन विश्वकर्मा की पत्नी आरती देवी (45) का सड़ा शव मिला। शव किचन में फर्श पर पड़ा था। उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। घर में ताला बंद कर बेटा बगल के मंदिर में रह रहा था। बेटा मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। राम मिलन ने फोन न उठाने पर परेशान होकर चार दिन बाद साली को घर भेजा। तब घटना की जानकारी हुई। वह चेन्नई से फ्लाइट से गोरखपुर पहुंचे।
राममिलन विश्वकर्मा कुछ दिन पहले किसी काम से चेन्नई गए थे। घर में उनकी पत्नी आरती 17 साल के बेटे मोहित के साथ रहती थीं। बेटी रिचा बाहर रहकर एमबीबीएस कर रही है। राममिलन नियमित रूप से घर पर पत्नी और बेटे से बात करते थे। चार दिसंबर को उन्होंने पत्नी के मोबाइल पर कॉल की तो रिसीव नहीं हुआ। अगले दिन फिर फोन किया। किसी से बात न होने पर उन्होंने अपनी साली ज्ञानती को घर भेजा। वह घर पहुंचीं तो ताला बंद मिला। घर से कुछ दूरी पर एक मंदिर में बेटा बैठा मिला। राममिलन से बेटे की बात कराई तो वह भी कोई जानकारी नहीं दे सका। उसने बताया कि घर पर ताला बंद होने पर वह यहां रह रहा है। इसके बाद रविवार को वह घर आए।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...