Sunday, September 20, 2026
Home Crime India युवक ने चाकू से वारकर की भाई की हत्या, मामला दर्ज

युवक ने चाकू से वारकर की भाई की हत्या, मामला दर्ज

जींद। घोघड़ियां गांव में बाइक लेकर जाने पर दो भाईयों में हुए विवाद में बड़े ने छोटे की छाती पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। इसमें उचाना थाना पुलिस ने बड़े भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में घोघड़ियां निवासी राजकुमार उर्फ राजा ने बताया कि वह साढ़े नौ बजे अपने घर पर था। इस दौरान उनके घर पर विक्रम पुत्र होशियार सिह जो नाते में उसका भतीजा लगता है। वह आया हुआ था। इसके कुछ देर बाद विक्रम का छोटा भाई साहिल भी वहां पर आ गया और विक्रम से बाइक मांगने लगा।

इस बात को लेकर दोनों भाईयों में आपस में कहासुनी हो गई। विक्रम व साहिल का झगड़ा हुआ तो उन्होंने दोनों को समझाकर भेज दिया। इसके  कुछ समय बाद विक्रम दोबारा साहिल के पास आया और  विक्रम ने साहिल को आंगन में नीचे गिरा कर ऊपर बैठ गया। इसके बाद विक्रम नें पेंट की जेब से चाकू निकलाकर साहिल की छाती में मारा।

इसके बाद विक्रम मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद वह साहिल को घायल अवस्था में उचाना के नागरिक अस्पताल में लेकर गया, लेकिन चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया।  उचाना डीएसपी नवीन संधू ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का नागरिक अस्पताल नरवाना में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जुलाना क्षेत्र के लजवाना कलां गांव के पास किलाजफरगढ़ माईनर में एक अज्ञात महिला का शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि लजवाना कलां गांव से सूचना मिली थी कि माईनर में एक महिला का शव बहकर आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। माईनर में लगभग 40 वर्षीय महिला का शव मिला है। महिला अर्द्धनग्न हालत में थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि महिला के हाथ पर त्रिशुल का टेटू बना हुआ है और नाक में बाली पहने हुए है। काफी प्रयास के बावजूद महिला की शिनाख्त नही हो पाई है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...