Friday, September 18, 2026
Home Crime UP सो रहे पूरे परिवार को बेहोश कर बदमाशों ने की लाखों की...

सो रहे पूरे परिवार को बेहोश कर बदमाशों ने की लाखों की चोरी 

मेरठ। देर रात टीपी नगर थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर इलाके में बदमाशों ने एक कारोबारी के घर को निशाना बनाया। घर में सो रहे पूरे परिवार को बेहोश करके बदमाश लाखों की ज्वैलरी और कैश समेट कर फरार हो गए। चोरी करके भागते हुए बदमाश क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस जल्द घटना के खुलासे का दावा कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ज्वाला नगर निवासी सतीश कुमार शर्मा की घर के निकट ही करण ट्रेडर्स के नाम से कूलर, पंखे के मोटर और पंप आदि बनाने की फैक्ट्री है। सतीश के बेटे करण की छह महीने पहले ही शादी हुई है। तीज के चलते करण की पत्नी इन दिनों अपने मायके गई हुई है। सतीश ने बताया कि बुधवार को वह अपनी पत्नी रीना और बेटे करण के साथ घर में सोए हुए थे। इस दौरान वेंटिलेशन के लिए उन्होंने गैलरी का जाली का दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ था। देर रात किसी समय बाउंड्री कूद कर दाखिल हुए बदमाशों ने जाली का दरवाजा तोड़ डाला।

इसके बाद घर में सो रहे पूरे परिवार पर नशीला स्प्रे डालकर सबको बेहोश कर दिया। रीना के सिराहने रखा हुआ पर्स उठाकर बदमाशों ने उसमें से सेफ की चाबी निकाली। इसके बाद सेफ में रखी लगभग 20 लाख की सोने-चांदी और हीरे की ज्वैलरी सहित करीब 20 हजार कैश पर हाथ साफ कर दिया। ब्रहस्पतिवार की सुबह जागने पर रीना ने घर का सामान फैला देखा तो उनके होश उड़ गए। परिवार के सभी लोगों को जगा कर रीना ने घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और सीओ ब्रह्मपुरी संतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जिसमें रात लगभग 3:00 बजे दो बदमाश घर से निकलकर भागते हुए दिखाई दे रहे थे। पीडि़त कारोबारी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, पुलिस घटना के जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...