Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP छत से फेंका सरिया चाचा के गले में धंसा, आरोपी भतीजे को...

छत से फेंका सरिया चाचा के गले में धंसा, आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर भेजा जेल

प्रयागराज। फाफामऊ के गद्दोपुर में पार्षद के चचेरे भाई शिव प्रसाद यादव (24) की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है कि हत्या की वारदात शिव के भतीजे आजाद यादव ने की। वहीं, आरोपी भतीजे का कहना है कि गलती से छत से फेंका गया सरिया गले में धंस गया। वह डर गया था। इसलिए चाचा को वही छोड़कर भाग गया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले शिव प्रसाद फाफामऊ के मोरहूं गांव निवासी थे और घर से करीब दो किमी दूर स्थित मौसी के मकान में रहते थे। चार अगस्त की रात 9:30 बजे वह घर के भीतर मृत पड़े मिले थे। डीसीपी अभिषेक भारती खुद मामले की जांच पड़ताल में लगे।

इस दौरान दर्जन भर से ज्यादा लोगों को चिह्नित किया गया जिनसे शिवप्रसाद का मिलना जुलना था। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट भी निकलवाई गई। देखा गया कि उनकी घटना वाले दिन किन लोगों से बातचीत हुई थी। इसमें आजाद का नंबर भी था जो घटना के आसपास के वक्त का था। उससे बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने इस बारे में कोई जानकारी होने से इन्कार किया। हालांकि अपनी गतिविधियों से वह शक के दायरे में आ गया। उसने कई सवालों के गोलमोल जवाब दिए। संदेह के आधार पर ही जांच आगे बढ़ाई गई तो पता चला कि उसकी एक युवती से लगातार बात होती थी। घटना वाली रात भी उसने युवती से बात की थी।

युवती को बुलाकर पूछताछ की गई तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। उसने कहा कि घटना वाली रात आजाद ने फोनकर उससे कहा था कि उसकी गलती से शिव प्रसाद के गले में सरिया लग गया है और वह उसे छोड़कर भाग आया है। एक बार फिर से आजाद से पूछताछ की गई, तो वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना वाली शाम उसे शिवप्रसाद ने छत से पानी की टंकी नीचे उतारने के लिए बुलाया था। एक टंकी नीचे उतारी जा चुकी थी। इसी दौरान उसने छत पर पड़ा सरिया नीचे फेंका जो गलती से शिवप्रसाद की गर्दन में जा धंसा। वह भागकर नीचे आया तो शिवप्रसाद जमीन पर पड़े हुए थे।

गर्दन से सरिया निकालकर वह उन्हें बाथरूम तक ले जाने लगा लेकिन नाकाम रहा। तब तक खून बहुत ज्यादा बह चुका था और वह यह देखकर उन्हें छोड़कर भाग निकला। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वह पूछताछ में यही कहता रहा कि उसकी गलती से सरिया मृतक को लग गया। हालांकि उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी और न ही उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी आजाद 19 वर्ष का है और बीए कर रहा है। वह मृतक के चचेरे भाई का बेटा है। पुलिस का यह भी कहना है कि घटना वाली रात उसे ही सबसे पहले जानकारी हुई थी और उसने ही घरवालों को सूचना भी दी थी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...