Saturday, September 19, 2026
Home Crime India व्यक्ति की हत्या कर झाड़ियां में छिपाया शव, हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

व्यक्ति की हत्या कर झाड़ियां में छिपाया शव, हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

झज्जर। व्यक्ति की हत्या करके शव को झाड़ियां में छिपाने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्या दो माह पहले हुए लड़ाई-झगड़े के मामले में बदला लेने के लिए की थी। एसीपी क्राइम झज्जर शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कच्चा बाबरा रोड लाली रिसोर्ट से आगे सड़क के सतंर में एक डेड बॉडी पड़ी हुई है।

जिस सूचना पर थाना शहर झज्जर की पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लिया और उसे सिविल अस्पताल झज्जर में रखवा दिया गया। शव की पहचान के लिए झज्जर पुलिस के अलग-अलग टीमों ने शहर में जाकर फोटो के माध्यम से मृतक का पता किया तो मृतक की पहचान कृष्ण पुत्र हरि सिंह निवासी सिलाना हाल रहणिया कॉलोनी झज्जर के तौर पर की गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय निवासी भंडरा जिला महोबा उत्तर प्रदेश हाल किराएदार कच्चा बाबरा रोड झज्जर के तौर पर की गई। आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी ने दो महीने पहले आपसी लड़ाई झगड़े की रंजिश को मन में रखते हुए इस उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी काफी समय से मौके की तलाश में था और उसने 4 अगस्त की रात को मृतक कृष्ण को पहले शराब पिलाई फिर नशे की हालत में उसके सर पर पत्थर से वार किया और परने से गला दबाकर कुष्ण की हत्या कर दी। आरोपी से वारदात में प्रयोग पत्थर व परना बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज उसे अदालत झज्जर में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...