Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Delhi क्रेटा की जगह स्विफ्ट कार मिलने पर दूल्हे ने निकाह से किया...

क्रेटा की जगह स्विफ्ट कार मिलने पर दूल्हे ने निकाह से किया इंकार, नाराज दुल्हन के परिजनों ने बारात को बनाया बंधक क्रेटा की जगह स्विफ्ट कार मिलने पर दूल्हे ने निकाह से किया इंकार, नाराज दुल्हन के परिजनों ने बारात को बनाया बंधक 

दिल्ली- एनसीआर। दहेज में क्रेटा की जगह स्विफ्ट कार मिलने पर दूल्हे ने निकाह से इन्कार कर दिया। नाराज दुल्हन के परिजनों ने बरात को बंधक बना लिया। करीब 10 घंटे तक बरात बंधक बनी रही। समझौते में साढ़े बारह लाख रुपये मिलने पर लड़की पक्ष शांत हुआ। इसके बाद बरात को बंधनमुक्त किया। 18 दिसंबर को भोजपुर के गांव कलछीना से अगौता थाना क्षेत्र के गांव बागवाला में बरात आई थी। दावत खाने के बाद दोपहर करीब तीन बजे निकाह पढ़ने के लिए मौलाना पहुंचे तो लड़की पक्ष दान दहेज की लिस्ट पढ़नी शुरू की। दहेज में स्विफ्ट कार मिलने पर दूल्हा बिफर पड़ा। उसने क्रेटा की डिमांड कर दी। मांग पूरी न होने पर निकाह से इन्कार कर दिया।

बात बिगड़ने पर लड़की पक्ष ने बरात को बंधक बना लिया। लड़की पक्ष का कहना था कि जितना निकाह में खर्च हुआ है, उतना पैसा अभी चाहिए। पंचों ने निकाह में साढ़े 17 लाख रुपये का हिसाब लगाया। रात 12 बजे दूल्हे पक्ष ने साढ़े बारह लाख रुपये लौटाए तब जाकर करीब 10 घंटे बाद बरात और दूल्हे को बंधनमुक्त किया गया।

कलछीना से आई बरात लौटने के बाद लड़की पक्ष ने पास के ही गांव से बरात बुलाकर बेटी का निकाह करा दिया। सुबह लड़की को विदा कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस बाबत थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। दूल्हे संग पूरी बरात शामियाने के नीचे बैठी रही। वार्ताओं का दौर चलता रहा। तय हुआ तैयारियों में लड़की पक्ष के खर्च हुए साढ़े 17 लाख की लड़का पक्ष भरपाई करे। लड़के पक्ष ने साढ़े 12 लाख रुपये हाथों-हाथ लौटा दिए। पांच लाख की एवज में एक कार और जेवरात गिरवी रख दिया।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...