Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi घर से बुलाकर युवती की गोली मारकर की गई हत्या 

घर से बुलाकर युवती की गोली मारकर की गई हत्या 

शाहदरा। जिला के जीटीबी एंक्लेव क्षेत्र में घर से बुलाकर एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त परवीन (22) के रूप में हुई है। देर रात परवीन का शव एमआईजी फ्लैट, सर्विस लेन, सुंदर नगरी के सामने खून से लथपथ मिला। परवीन के सिर और गर्दन पर दो गोली मारी गई थी। शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। देर रात उसके परिजनों को पता चलने पर परिवार को खबर दी गई।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि परवीन 15 नवंबर 2024 को नंद नगरी इलाके में हुई राहुल की हत्या के मामले की गवाह थी। बताया जा रहा है कि सलमान परवीन के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। राहुल ने विरोध किया तो कुछ ही देर बाद आरोपियों ने राहुल की गला रेतकर हत्या कर दी। इस मामले में परवीन गवाह थी। हालांकि पुलिस अधिकारी खुलकर इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम का कहना है कि हत्या से कुछ देर पहले परवीन को घटना स्थल के पास एक युवक के साथ घूमते हुए देखा गया था। वारदात के बाद से वह फरार है।

पुलिस के मुताबिक, परवीन अपनी बहन शाहेदा और जीजा अफजाल के साथ कुष्ठ रोगी पुनर्वास कॉलोनी, ताहिरपुर में रहती थी। उसके पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि बीमारी की वजह से मां की 40 दिन पहले ही मौत हुई थी। परवीन के परिवार में दो बहनें व दो भाई हैं। एक बड़ी बहन मरजीना जयपुर में पति के साथ रहती है। जबकि परवीन बड़ी बहन शाहेदा और जीजा अफसाल के साथ पिछले चार माह से उसके मकान में रह रही थी।

परवीन के दो छोटे भाई हैं। चोरी के आरोप में जावेद एक साल से जेल में बंद हैं, जबकि आजाद पत्नी के साथ परिवार के अलग रहता है। रात करीब 11 बजे किसी ने कॉल कर परवीन को बुलाया था। परिजन नीचे पहुंचे तो अपने कमरे में नहीं थी। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि तड़के चार बजे पुलिस उनके घर पहुंची और परवीन की हत्या की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...