Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP युवती ने पंखे पर साड़ी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, सीओ की...

युवती ने पंखे पर साड़ी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, सीओ की जांच जारी 

अलीगढ़। इगलास कोतवाली क्षेत्र के नगला चूरा में एक युवती शिवानी ने पंखे पर साड़ी का फंदा बना लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि गांव की ही एक युवती ने प्रेम विवाह कर लिया था। इस मामले में सहेली के परिजनों ने शिवानी और एक अन्य युवती पर शक जताया था। पुलिस पूछताछ के नाम पर उसे परेशान कर रही थी और उसे फंसाकर जेल भेजने की धमकी दे रही थी, जिसकी वजह से उसने जान दी है। परिजनों के आरोपों की सीओ जांच कर रहे हैं।

शिवानी (19)गांव नगला चूरा निवासी किसान भूदेव सिंह चाैधरी की बेटी थी। उनके चार संतान हैं। बड़ी बेटी की चार माह पूर्व ही शादी हो चुकी है। दूसरे नंबर की शिवानी व तीसरे नंबर का बेटा रंजीत व चाैथा रामू है। रंजीत नोएडा में निजी कंपनी में काम करता है। मंगलवार को भूदेव सिंह और उनकी पत्नी अलीगढ़ कचहरी आए थे। शाम को घर पहुंचे तो शिवानी का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस पर भाई ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
6 नवंबर को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे शिवानी के छोटे भाई रंजीत व रामू ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों गांव के एक प्रेमी युगल ने घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिया था। इस मामले में युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी और शिवानी व एक अन्य युवती पर भी इसमें शामिल होने का शक जताया था। भाइयों का आरोप है कि इगलास कोतवाली की हस्तपुर पुलिस चाैकी पर तैनात दरोगा व पुलिसकर्मी बार-बार उनकी बहन को पूछताछ के लिए बुलाकर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। मुकदमें में से नाम निकालने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की जा रही थी। एक अधिवक्ता भी लगातार फोन कर दबाव बना रहा था, इससे शिवानी तनाव में थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शिवानी के शव का गांव में ही अंतिम संस्कार करा दिया।

जांच में नहीं मिले युवती के खिलाफ साक्ष्य
एसपी देहात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि गांव से गायब हुई युवती के परिजनों ने युवक के अलावा शिवानी व एक अन्य युवती का नाम भी शक के तौर पर लिखवाया जरूर था, लेकिन पुलिस को जांच में उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला। इसकी वजह से ही दोनों युवतियों का नाम चार्जशीट में शामिल नहीं किया गया। युवती को कभी पुलिस चौकी या थाने पर पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया। परिजनों के आरोप बेबुनियाद है। हालांकि परिजनों के आरोपों की सीओ इगलास राजीव द्विवेदी जांच कर रहे हैं। परिजनों ने कोई भी लिखित शिकायत नहीं की है। यदि आरोपों की कहीं भी सत्यता मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...