Sunday, September 20, 2026
Home Crime India शादी का झांसा देकर 40 लाख के जेवरात भेजने के नाम पर...

शादी का झांसा देकर 40 लाख के जेवरात भेजने के नाम पर की 5 लाख रुपये की ठगी 

हरियाणा। रोहतक में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को शादी का झांसा देकर उसे यूके से 40 लाख के जेवरात भेजने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी कर ली। जब रुपये ठग लिए जेवर भी न मिले तो पीड़िता ने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सुशीला देवी घर में मोबाइल देख रही थी। उसी दौरान मौज एप पर एक वीडियो देखी, जिसमें एक व्यक्ति ने स्वयं को धनी बता रहा था।

उसे भारत में अपने लिए बहन-भाई और पत्नी की आवश्यकता है। इस पर महिला ने बात करना शुरू कर दिया। तथाकथित विदेश में बैठे ठग ने महिला को शादी का प्रस्ताव दिया और कहा कि उसके पास अरबों रुपये के गहने है। वह करीब 40 लाख रुपये के गहने उनको भेज रहा है। टैक्स के रूप में भारतीय रुपये जमा कराकर गहने ले लेना। इसके बाद महिला ने टैक्स के रूप में 20 हजार, 250 हजार तो इस तरह करीब 5 लाख रुपये जमा करा दिए। इसके बाद भी लगातार रुपये मांगने का सिलसिला जारी रहा तो महिला को समझ में आया कि उसके साथ ठगी हो गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पति को दी और फिर थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

नकली गहने और विदेशी करेंसी देख महिला को आया था लालच
पुलिस ने बताया कि ठग ने महिला को नकली गहने और विदेशी करेंसी दिखाई थी। जिससे देखकर महिला लालच में आ गई थी और उसने शादी करने की हामी भर दी थी। हालांकि महिला भी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। जिससे पुलिस को अंदेशा है कि महिला ने भी रुपये और जेवर हड़पने के लिए शादी के लिए हामी भरी होगी।

विदेशी नंबर से करता था ठग महिला से बात
पुलिस की जांच में सामने आया है कि ठग ने एक ऐसा एप का इस्तेमाल किया था,जिससे उसका मोबाइल विदेश के नंबर का प्रयोग कर रहा था। हालांकि ठग पूरी तरह हिंदी में बात कर रहा था। इससे साफ है कि ठग ने किसी एप का इस्तेमाल करके विदेशी नंबर का इस्तेमाल किया है। जिससे महिला भी झांसे में आ गई।

अधिकारी के अनुसार
पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जिन खातों में रुपये जमा कराए हैं, उनकी भी बैंक से जानकारी मांगी है। जल्द ही ठग को को गिरफ्तार किया जाएगा। -सतपाल, प्रभारी निरीक्षक थाना सदर।

डॉक्टर के घर से लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी
रोहतक के थाना शिवाजी काॅलोनी में डॉक्टर के घर से लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी हो गया। डॉक्टर ने शस्त्र चोरी होने का आरोप भी अपने घर में रंग-रोगन करने वाले कर्मचारियों पर ही लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित डॉ. हिमांशु वैद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शिवाजी कॉलोनी में रहते है और नीचे क्लीनिक है । जबकि घर ऊपर है और उसमें रंग रोगन कराया जा रहा है। 3 नवंबर को रिवाल्वर और 7 कारतूस का अलमारी में रखा था और 6 नवंबर देखा तो रिवाल्वर चोरी हो चुका था।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...